Wednesday, June 17

PSL में लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसी भी टीम को बढ़त नहीं हासिल हैं।

लाहौर कलंदर्स PSL की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है। उन्होंने 3 बार इस लीग को अपने नाम किया हैं जबकि, इस्लामाबाद यूनाइटेड 2 बार खिताब जीतने में सफल हुई हैं।

इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों के पास कई मैच विनर्स खिलाड़ी हैं। तो चलिए जानते हैं कि लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड और दोनों टीमों के बीच जुड़े अहम आंकड़े बता रहे हैं।

PSL में लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड

पीएसएल इतिहास में लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड में अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इसमें 11 बार इस्लामाबाद यूनाइटेड ने तो वहीँ 11 बार लाहौर कलंदर्स ने बाजी मारी हैं। अब तक दोनों में से कोई भी टीम आगे नहीं हैं।

कुल मैच: 22

लाहौर कलंदर्स की जीत: 11

इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत: 11

नो रिजल्ट: 0

Also Read: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और अन्य जानकारी

लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर

इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कई बार बड़े स्कोर बने हैं और कई कम स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं।

लाहौर कलंदर्स के खिलाफ इस्लामाबाद यूनाइटेड का सबसे बड़ा स्कोर: 238 रन

इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ लाहौर कलंदर्स का सबसे बड़ा स्कोर: 226 रन

लाहौर कलंदर्स के खिलाफ इस्लामाबाद यूनाइटेड का सबसे कम स्कोर: 90 रन

इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ लाहौर कलंदर्स का सबसे कम स्कोर: 121 रन

लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी

अगर कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों में से किसी भी टीम को बढ़त नहीं हासिल है। लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 22 मैच खेले हैं जिसमें बराबर मैच जीते हैं।

लाहौर कलंदर्स भी मजबूत टीम रही है और उसने कई बार इस्लामाबाद यूनाइटेड को कड़ी चुनौती दी है। यही वजह है कि जब भी लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड आमने सामने होती हैं तो मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी हो जाता है और नतीजा आखिरी ओवर तक जा सकता है।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version