Friday, March 20

Lanka Premier League 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बुरा प्रदर्शन करने के बाद पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। इसके बाद टीम के फ्लॉप शो को देखकर पाकिस्तानी फैंस ने खिलाड़ियों की खूब आलोचना की थी। अब विदेशी प्रीमियर लीग में पाकिस्तान के गेंदबाज ने हैट्रिक विकेट लेकर  फैंस के जख्मों पर नमक छिड़क दिया है। दरअसल, इस गेंदबाज ने वर्ल्ड कप में 4 मैच में 1 भी विकेट नही लिया था। 

Lanka Premier League 2024:टी-20 वर्ल्ड कप में ख़राब प्रदर्शन

Lanka Premier League 2024: लंका प्रीमियम लीग में पाकिस्तानी गेंदबाज का जलवा, हैट्रिक लेकर पलट दिया पूरा मैच 
                Lanka Premier League 2024

टी-20 वर्ल्ड कप में ख़राब प्रदर्शन करके ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को खूब आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण ही टीम को पहले USA जैसी कमजोर टीम से हार का सामना करना पड़ा।

उसके बाद भारतीय टीम से भी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब लंका प्रीमियर लीग में यही पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरे रंग में नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के आलाउंडर शादाब खान ने कोलंबो स्ट्राइकर के लिए खेलते हुए हैट्रिक विकेट ले ली है और टीम को हारी हुई बाजी को जीत में तब्दील कर दिया है। 

Lanka Premier League 2024: कोलंबो ने जीता हारा हुआ मैच

Lanka Premier League 2024: लंका प्रीमियम लीग में पाकिस्तानी गेंदबाज का जलवा, हैट्रिक लेकर पलट दिया पूरा मैच 
               Lanka Premier League 2024

लंका प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला कोलंबो स्ट्राइकर और कैंडी फाल्कन्स के बीच खेला गया। इस मैच में कैंडी फाल्कन्स ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला किया कोलंबो स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

विकेटकीपर बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा ने 26 गेंद पर 48 रन और कप्तान थिसारा परेरा ने 30 गेंद पर 38 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंडी फाल्कन्स ने शानदार शुरुआत किया लेकिन पारी के 13वें ओवर के बाद से टीम जीता हुआ मैच हार गई। इस मैच में शादाब खान ने हैट्रिक विकेट भी लिया। 

Lanka Premier League 2024: अंत में गिर गए 12 गेंदों पर 6 विकेट 

Lanka Premier League 2024: लंका प्रीमियम लीग में पाकिस्तानी गेंदबाज का जलवा, हैट्रिक लेकर पलट दिया पूरा मैच 
             Lanka Premier League 2024

कैंडी फाल्कन्स ने 13.5 ओवरों में 140 रन बना लिए थे। इस समय टीम ने केवल अपने 4 विकेट ही खोये थे और मैच टीम के हाथों में नजर आ रही थी। कैंडी को जीत के लिए 37 गेंदों में 58 रन बनाने थे लेकिन इसके बाद कैंडी फाल्कन्स के विकटों का जो पतझड़ शुरू हुआ उससे कैंडी की टीम निकल नही पाई और टीम अगले 6 विकेट सिर्फ 12 गेंदों पर ही गवां दिए। इन 6 बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर महज 7 रन ही आगे बढ़ा पाए और टीम 15.5 ओवर में 147 के स्कोर पर ढेर हो गई। 

Lanka Premier League 2024: ऐसे पूरी की हैट्रिक 

Lanka Premier League 2024: लंका प्रीमियम लीग में पाकिस्तानी गेंदबाज का जलवा, हैट्रिक लेकर पलट दिया पूरा मैच 
           Lanka Premier League 2024

शादाब खान ने अपने करियर की पहली हैट्रिक पूरी करने का कारनामा किया। कोलंबो स्ट्राइकर की तरफ से पारी का 15वं ओवर लेकर आए शादाब खान ने पहली 3 गेंदों पर 6 रन दिए। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर शादाब ने विरोधी टीम के कप्तान हसरंगा को मोहम्मद वसीम के हाथों कैच आउट करा दिया, अगली गेंद पर क्रीज पर आए आगा सलमान को भी शादाब ने बोल्ड कर दिया।

ओवर की आखिरी गेंद पर शादाब ने पवन रत्नानायाके को एलबीडबल्यू आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की। शादाब ने अपने 4 ओवर की स्पेल में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए इससे पहले शादाब ने 17 गेंदों पर 20 रनों की पारी भी खेली थी। 

यह भी पढ़ें:-T20 World Cup 2024 SKY Catch: SKY के कैच पर मचा बवाल, कौन सही कौन गलत जानें क्या कहता है नियम     

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version