Monday, February 16

Lionel Messi: इसी महीने जुलाई के अंत में पेरिस में ओलंपिक खेल शुरू होने वाले हैं। इस बार के पेरिस ओलंपिक खेलों में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी खेलते हुए नजर नही आएंगे। दरअसल, इस बार वों अर्जेंटीना के टीम स्कावड का हिस्सा नही होंगे। 

Lionel Messi: मेसी को टीम में नही मिली जगह 

Paris Olympics Lionel Messi:पेरिस ओलंपिक से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी को टीम में नही मिली जगह  
             Paris Olympics Lionel Messi

माने जाने वाले दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस महीने के अंत में शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक खेलों में खेलते हुए नजर नही आएंगे। कोच जेवियर माशेरानो ने मंगलवार को घोषित टीम में विश्व कप विजेता टीम के 4 सदस्यों को जगह दी है।

जिसमे स्ट्राइकर जुलियन अल्वारेज और डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी शामिल हैं। इस साल चोटों से जूझ रहें 37 वर्षीय मेसी अभी कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

Lionel Messi: टीम का लक्ष्य कोपा अमेरिका खिताब पर 

Paris Olympics Lionel Messi:पेरिस ओलंपिक से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी को टीम में नही मिली जगह  
              Paris Olympics Lionel Messi

टीम का लक्ष्य 2021 में जीतें गये महाद्वीपीय खिताब का बचाव करना है। अर्जेंटीना ने साल 2021 में कोपा अमेरिका जीतने के बाद साल 2022 में विश्व कप भी जीता था।

मेसी ने अपने एकमात्र ओलंपिक अभियान में साल 2008 में बीजिंग में टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की थी। ओलंपिक पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर 23-टीम के लिए होता है। लेकिन प्रत्येक टीम में तीन से अधिक खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नही दी जाती है। 

Lionel Messi: स्वर्ण पदक जीतने वाले माशेरानो को मिलेगा मौका 

Paris Olympics Lionel Messi:पेरिस ओलंपिक से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी को टीम में नही मिली जगह  
                  Paris Olympics Lionel Messi

साल 2004 और 2008 में खिलाड़ी के तौर पर ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले माशेरानो को  कोपा अमेरिका खत्म होने के बाद टीम में शामिल किया जाएगा। गोलकीपर गेरोनिमो रुली, ओंटामेंडी और अल्वारेज को टीम में शामिल  किया गया है।

हाल ही में, रिवर प्लेट से मैंनचेस्टर सिटी में शामिल हुए मिडफील्डर क्लाडियो एचेवरी भी टीम में शामिल होंगे। अर्जेंटीना 24 जुलाई को मोरक्को के खिलाफ ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले मैच से पूर्व फ़्रांस में दो मैत्री मैच खेलेगा। अर्जेंटीना और मोरक्को के अलावा इराक और युक्रेन को ग्रुप बी में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें:-EURO Cup Points Table 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अब चढ़ा यूरो कप का बुखार, जानिए यूरो कप अंक तालिका की पूरी जानकारी    

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version