Monday, February 16

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने अपने अंतराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। इसके बारे में उन्होंने एक बयान दिया जिसके बाद वो काफी इमोशनल दिखाई दिए। इस समय वो दुनिया के सबसे मशहूर और सबसे ज्यादा अंतराष्ट्रीय गोल करने वाले स्टार फुटबॉलर है।

Cristiano Ronaldo
image source : X

Cristiano Ronaldo इस समय इस दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतराष्ट्रीय फुटबॉल करियर अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है। इस बारे में इस दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने खुद इसकी पुष्टि की है। इस समय यूरो कप 2024 जर्मनी में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में पुर्तगाल ने रोमांचक मुकाबले में स्लोवेनिया को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

Cristiano Ronaldo
image source : X

Cristiano Ronaldo इस मुकाबले के बाद पुर्तगाल के टीवी से बात करते हुए रोनाल्डो ने कहा कि यह उनका आखिरी योरोपियन टूर्नामेंट है। जब उन्होंने यह बयान दिया तो उसके बाद वो काफी इमोशनल हो गए और तभी उनकी आँखों में भी आंसू भी आ गए। उनके इस बयान के बाद वहां पर मौजूद उनकी माँ की आँखों में भी आंसू आ गए थे।

Cristiano Ronaldo फुटबॉल के खेल ने मुझे सबकुछ दिया :-

Cristiano Ronaldo पुर्तगाल के टीवी को दिए अपने बयान में रोनाल्डो ने कहा कि, ” मैं इस समय भावुक नहीं हो रहा हूं। क्यूंकि मैंने फुटबॉल के खेल को जिया है। इस फुटबॉल के खेल के रोमांच को महसूस किया है। मैं 20 साल से अपने देश पुर्तगाल के लिए फुटबॉल खेल रहा हूं।

Cristiano Ronaldo
image source : X

Cristiano Ronaldo इस फुटबॉल के खेल ने मुझे और मेरे परिवार को काफी असीम खुशियां दी है। फूटबाल ने मुझे अनगिनत प्रशंसक दिए हैं। मेरे लिए इससे बड़ी कोई और प्रेरणा नहीं हो सकती है। लेकिन हम यहां पर आपको यह स्पष्ट कर देना चाहते है कि उन्होंने अपना यह बयान केवल सांकेतिक ही दिया है। अभी रोनाल्डो ने सन्यास जैसी कोई भी घोषणा नहीं की है।

Cristiano Ronaldo
image source : X

Cristiano Ronaldo हालांकि पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब 39 साल के हो चुके है। वहीं 2028 में होने वाले अगले यूरो कप तक रोनाल्डो की उम्र 43 की हो जाएगी। क्यूंकि इस उम्र में अंतराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेलना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी कप्तानी में साल 2016 में पु्र्तगाल को यूरो कप का खिताब भी दिला चुके है।

Cristiano Ronaldo क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करना बड़ी चुनौती :-

Cristiano Ronaldo
image source : X

Cristiano Ronaldo अभी तक पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यूरो कप 2024 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। अभी तक रोनाल्डो ने 211 मुकाबलों में सर्वाधिक 130 अंतराष्ट्रीय गोल किए है। लेकिन इस जारी यूरो कप में वो अभी तक भी गोल नहीं कर पाए है। लेकिन अभी पुर्तगाल ने स्लोवेनिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब आगे क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को फ्रांस से मुकाबला खेलना है। इस बार पुर्तगाल के लिए फ्रांस की चुनौती को पार करना आसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: लंका प्रीमियर लीग में पाकिस्तानी गेंदबाज का जलवा, हैट्रिक लेकर पलट दिया पूरा मैच

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version