Sunday, February 8

EURO Cup: खेल प्रेमियों के लिए जुलाई माह दोहरी खुशियां लेकर आया है। एक तरफ जहाँ क्रिकेट वर्ल्ड कप टी-20 में भारत ने रोमांचक जीत का खुमार अभी तक खेल जगत के प्रेमियों के जहन से नही जा रहा है।

वहीं, यूरो कप फुटबॉल प्रतियोगिता जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे खेल प्रेमियों का रोमांच भी चरम पर बढ़ता जा रहा है। जर्मनी में हो रहे यूरो कप के अधिकतर मैच भारत में रात्रि 9 बजे के बाद प्रसारित हो रहे हैं। मगर खेल प्रेमी देर रात वाले मैच देखने के लिए भी जाग रहे हैं।

EURO Cup: इन टीमों पर सबकी निगाहें 

EURO Cup Points Table 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अब चढ़ा यूरो कप का बुखार, जनिएं यूरो कप अंकतालिका की पूरी जानकारी
                        EURO Cup Points Table 2024

24 जून को आरंभ हुए इस यूरो कप में 6 ग्रुप में टीमों के बीच भिडंत जारी है। फ़िलहाल अंकतालिका पर नजर डाले तो जर्मनी, इंग्लैंड,स्पेन,ऑस्ट्रिया,रोमानिया,पुर्तगाल टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।  

EURO Cup: सर्वश्रेष्ठ दो टीमें पहुंचेंगी क्वार्टरफाइनल में

6 टीमों में से जो दो टीमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी वह क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी। फिलहाल, ग्रुप-ए में मेजबान जर्मनी 7 अंको के साथ टॉप पर बना हुआ है। वहीं स्वीटजरलैंड 5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ग्रुप बी में स्पेन ने 9 अंक हासिल कर बढ़त बनाई हुई है।

EURO Cup Points Table 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अब चढ़ा यूरो कप का बुखार, जनिएं यूरो कप अंकतालिका की पूरी जानकारी
                         EURO Cup Points Table 2024

इस ग्रुप में इटली 4 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। ग्रुप सी में आलटाइम फेवरेट इंग्लैंड 5 अंको के साथ सबसे उपर कायम है। वहीं डेनमार्क और स्लोवेनिया 3-3 अंको के साथ सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। 

EURO Cup: ऑस्ट्रिया कर रही कमाल का प्रदर्शन 

ग्रुप डी में ऑस्ट्रिया ने सबको हैरान करते हुए 6 अंको के साथ टॉप पोजीशन हासिल की है। वहीँ फ्रांस 5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। इस ग्रुप को ग्रुप ऑफ डेथ भी कहा जा रहा है,

क्योंकि यहाँ पर एक और शानदार टीम नीदरलैंड 4 अंको के साथ फ़्रांस के बिल्कुल समीप है। ग्रुप ई में स्थिति बड़ी खतरनाक बनी हुई है। रोमानिया बेल्जियम, स्लोवेनिया और युक्रेन ने भी अंतिम 8 में पहुचने के अवसर बनाए हुए हैं।

EURO Cup Points Table 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अब चढ़ा यूरो कप का बुखार, जनिएं यूरो कप अंकतालिका की पूरी जानकारी
                     EURO Cup Points Table 2024

EURO Cup: पुर्तगाल 6 अंको के साथ टॉप पर

ग्रुप एफ में पुर्तगाल 6 अंको के साथ टॉप पर बना हुआ है। रोनाल्डो की टीम ने बाकी टीमों को काफी पीछे छोड़ दिया है। मगर तुर्की ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पुर्तगाल की बराबरी कर 6 अंक हासिल कर लिए हैं। वही इस ग्रुप में जार्जिया 4 अंको के साथ दूसरे व चैक रिपब्लिक एक के साथ अंतिम स्थान पर है।  

यह भी पढ़ें:-INDW Vs SAW Test Match 2024: भारतीय महिला टीम ने भी लहराया परचम, साउथ अफ्रीका महिला टीम को 10 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version