Laura Wolvaardt Breaks Alyssa Healy’s Most Runs in a single Editon Record in Women’s World Cup 2025 Final: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल रोमांच और रिकॉर्ड दोनों के लिहाज से खास बन गया है। साउथ अफ्रीका महिला टीम की कप्तान लौरा वुल्वार्ट ने खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक ऐसा माइलस्टोन हासिल किया, जिसने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में नया मानक स्थापित कर दिया।
40 रन पूरा करते ही टूटा हेली का रिकॉर्ड
भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन पर 7 विकेट का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए लौरा वुल्वार्ट ने आत्मविश्वास भरी शुरुआत की। अपनी पारी में जैसे ही उन्होंने 40 रन पूरे किए, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली का एक महिला वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हेली ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में 509 रन बनाए थे, जबकि वुल्वार्ट इस टूर्नामेंट में 51 रनों की पारी तक 521 रन बना लिए हैं।
फाइनल में लौरा वुल्वार्ट ने जड़ा 45 गेंदों पर अर्धशतक
दबाव वाले फाइनल में वुल्वार्ट ने शुरू से ही सकारात्मक बल्लेबाजी दिखाई। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया। उनकी टाइमिंग और शॉट चयन देखने लायक रहा और उन्होंने रन रेट को तेज बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
पूरे टूर्नामेंट में दिखा क्लास
वुल्वार्ट ने 2025 वर्ल्ड कप में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए और कई मौकों पर टीम को संभाला। उनकी निरंतरता और परिस्थिति को समझकर खेलने की क्षमता ने साउथ अफ्रीका को पूरे टूर्नामेंट में मजबूती दी। वह हर मैच में बड़ी विकेट साबित हुईं और विरोधी गेंदबाजों के लिए चुनौती बनकर उभरीं।
एक महिला वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन
- लौरा वुल्वार्ट (साउथ अफ्रीका) – 521* रन, 2025
- एलिसा हेली (ऑस्ट्रेलिया) – 509 रन, 2022
- रेचल हेंस (ऑस्ट्रेलिया) – 497 रन, 2022
- डेबी हॉकली (न्यूजीलैंड) – 456 रन, 1997
- लिंडसे रीएलर (ऑस्ट्रेलिया) – 448 रन, 1988
नोट: यहाँ दिए गए आँकड़े लौरा वुल्वार्ट के INDW vs SAW फाइनल में 51 रन बनाने तक हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

