T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने कई बार दमदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए बड़े स्कोर भी बनाए हैं। इन मैचों में श्रीलंका की टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए न सिर्फ विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया था, बल्कि उस मैच का रुख भी अपनी तरफ मोड़ लिया था। तब इन मैचों में हमें चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली थी। इसके चलते हुए सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी हुआ था। आइए इस फॉर्मेट में श्रीलंका टीम के सबसे बड़े टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. 260/6 बनाम केन्या, साल 2007 :-
इस सूची में पहले पायदान पर श्रीलंका बनाम केन्या टीम का साल 2007 में खेला गया यह मैच आता है। इस मैच में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस फॉर्मेट में यह श्रीलंका टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।

इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 44 गेंदों 88 रन बनाए थे। उनके अलावा महेला जयवर्धने ने भी 27 गेंदों पर 65 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में केन्या की पूरी टीम तब केवल 88 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद इस मैच को श्रीलंका की टीम ने 172 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था।
2. 218/5 बनाम न्यूजीलैंड, साल 2025 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टीम का साल 2015 में खेला गया यह मैच आता है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था। वहीं इस फॉर्मेट में यह श्रीलंकाई टीम का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर भी है। इस मैच में कुशल परेरा ने 46 गेंदों पर 101 रन बनाए थे।

जबकि उनके अलावा चरिथ असलंका के बल्ले से 24 गेंदों में 46 रन की पारी आई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने भी अपने 7 विकेट के नुकसान पर 211 रन का स्कोर बन लिया था। लेकिन तब यह टीम इस मैच को 7 रन से हार गई थी। इस मैच में कीवी टीम की तरफ से रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए थे।
3. 215/5 बनाम भारत, 215/3 बनाम वेस्टइंडीज :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर संयुक्त रूप से श्रीलंका टीम के दो स्कोर आते हैं। ये दोनों बड़े स्कोर उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए थे। तब उनका यह स्कोर 215 रन का रहा था। इस टीम ने पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2009 में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसमें कुमार संगाकारा के बल्ले से 37 गेंदों में 78 रन की पारी आई थी। तब श्रीलंका की टीम ने इस मैच को 29 रन से जीता था। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच को भी श्रीलंका की टीम ने 30 रन से जीत लिया था।
4. 214/6 बनाम बांग्लादेश, साल 2018 :-
इस सूची में चौथे पायदान पर श्रीलंका बनाम बांग्लादेश टीम का साल 2018 में खेला गया यह मैच आता है। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया था। तब यह मैच कोलंबो के मैदान पर खेला गया था। उस समय इस मैच में परेरा ने 48 गेंदों पर 74 रन बनाए थे।

वहीं इस बीच उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के भी आए हैं। इसके बाद इन रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम ने इस लक्ष्य को अपने 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। तब उनकी तरफ से इस मैच में मुशफिकुर रहीम ने 35 गेंदों पर ही 72 रनों की पारी खेल डाली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

