Wednesday, June 17

T20 International Cricket: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को हम टी-20 क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में जहां बल्लेबाज ताबड़तोड़ रन बनाकर रिकॉर्ड बनाते हैं, तो वहीं कई बार टीमें बड़े नाम होने के बावजूद बेहद छोटे स्कोर पर भी सिमट जाती हैं। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम ने क्रिकेट जगत में कई सुनहरे पल दिए हैं। वहीं कुछ मौकों पर यह टीम काफी निराशाजनक प्रदर्शन भी कर चुकी है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में कई बार तेज रफ्तार में कभी-कभी लय बिगड़ते ही पूरी टीम जल्दी से ढेर हो जाती है। आइए श्रीलंका टीम द्वारा बनाए गए सबसे छोटे टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

 77 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, साल 2024 :-

साल 2024 के टी-20 विश्व कप में श्रीलंका की टीम ने अपनी सबसे खराब बल्लेबाजी की थी। तब यह मैच न्यूयॉर्क में खेला गया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की टीम 19.1 ओवर में केवल 77 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

Sri Lanka cricket team
Sri Lanka cricket team

इस मैच में अफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नोर्खिया ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। जबकि इस मैच में श्रीलंका टीम के केवल 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके थे। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 19 रन कुसल मेंडिस ने बनाए थे। लेकिन इस मुश्किल पिच पर दक्षिण अफ्रीका को भी चुनौती का सामना करना पड़ा था। तब उन्होंने अपने 4 विकेट खोकर इस मैच को जीत लिया था।

80 रन बनाम जिम्बाब्वे, साल 2025 :-

साल 2025 में श्रीलंका की टीम ने अपना दूसरा सबसे कम स्कोर 80 रन जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाया था। वहीं इस मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के लिए सिकंदर रजा और ब्रेड इवांस ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए थे।

Sri Lanka cricket team
Sri Lanka cricket team

इसके चलते हुए श्रीलंका की टीम इस मैच में केवल 17.4 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम को भी शुरुआत में झटके लगे थे। लेकिन कम स्कोर होने के कारण जिम्ब्बावे की टीम ने अपने 5 विकेट खोकर इस मैच में जीत हासिल कर ली थी।

82 रन बनाम भारत, साल 2016 :-

साल 2016, फरवरी में खेले गए टी-20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम 18 ओवरों में ही केवल 82 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच विशाखापत्तनम में खेला गया था। इस मैच में भारत के पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने पॉवरप्ले में ही 4 बल्लेबाजों को आउट कर दिया था।

Sri Lanka cricket team
Sri Lanka cricket team

इस मैच में उन्होंने केवल 8 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जबकि उनके अलावा सुरेश रैना ने भी 2 विकेट लिए थे। वहीं श्रीलंका की तरफ से दासुन शनाका (19) और थिसारा परेरा (12) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए थे। इसके बाद भारतीय टीम ने इस मैच को केवल 1 विकेट खोकर ही जीत लिया था

87 रन बनाम भारत और ऑस्ट्रेलिया, साल 2010-2017 :-

श्रीलंका क्रिकेट टीम संयुक्त रूप से 2 बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 87 रन पर ऑलआउट हुई है। सबसे पहले साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 16.2 ओवर ही खेलकर सिमट गई थी।

Sri Lanka cricket team
Srilanka Cricket Team

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले खेलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद साल 2017 में भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए श्रीलंका की टीम दूसरी बार 87 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच को तब भारतीय टीम ने 93 रन से जीत लिया था। वहीं इस मैच में युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version