Wednesday, June 10

क्रिकेट के खेल का रोमांच हर फैन को भाता है। आखिरी गेंद तक परिणाम का पता लगाना मुश्किल होता है। क्रिकेट में बल्लेबाजी फैंस को ज्यादा आकर्षित करती है। सचिन तेंदुलकर और ग्रीम स्मिथ जैसे खिलाड़ियों की वजह से क्रिकेट दुनिया भर में अधिक सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन गेंदबाज भी कम नहीं हैं। गेंदबाजी खेल में वह रोमांच लाती है जिससे पूरा मैच पलट सकता है। अगर बल्लेबाज क्रिकेट के हीरो हैं, तो गेंदबाज इस खूबसूरत खेल के किंग हैं। आज हम आपको उन पांच दिग्गज गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बल्लेबाजों पर भारी पड़े हैं।

5 दिग्गजों की गेंदबाजी के आगे फेल साबित हुए बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर- जेम्स एंडरसन

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है, लेकिन जब वे जेम्स एंडरसन के सामने खेलते थे तब उन्हें काफ़ी मुश्किल होती थी। दोनों 14 बार आमने-सामने आए, जिसमें से 9 बार जेम्स एंडरसन ने सचिन को आउट किया। सचिन जैसे महान बल्लेबाज को आउट करना एंडरसन के काफी गर्व की बात है।

2. हरभजन सिंह- रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है, लेकिन भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन खास अच्छा नहीं था। हरभजन सिंह और पोंटिंग 14 बार आमने-सामने आए, और हरभजन ने पोंटिंग को 10 बार आउट किया। हरभजन भारत के दिग्गज़ स्पिनर में से एक हैं।

3. अनिल कुंबले- एडम गिलक्रिस्ट

भारत के सबसे महान स्पिनर और क्रिकेट की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। अनिल कुंबले ने एडम गिलक्रिस्ट को काफी परेशान किया है। अनिल कुंबले और एडम गिलक्रिस्ट 18 बार आमने-सामने आए हैं जिसमें से 9 बार कुंबले ने गिलक्रिस्ट का शिकार किया है। इस बैटल अनिल का पलड़ा हमेसा भारी रहा है।

4. जहीर खान- ग्रीम स्मिथ

जब भी जहीर के सामने ग्रीम स्मिथ मैदान में सामने होते थे, तो केवल एक ही विनर होता था। और वो भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान थे। जहीर खान साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ पर हमेशा भारी पड़ते हुए नजर आए हैं। 2006 में वनडे सीरीज के दौरान तीन बार लगातार जहीर खान ने ग्रीम स्मिथ का शिकार किया था। ग्रीम स्मिथ ने भारत के खिलाफ 15 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 7 बार जहीर खान ने उनको पवेलियन का रास्ता दिखया है।

5. ग्लेन मैकग्रेथ- माइकल एथर्टन

ग्लेन मैकग्रेथ ने 19 बार इंग्लैंड के बल्लेबाज माइकल एथर्टन का शिकार किया है। माइकल आर्थटन हमेशा ग्लेन मैकग्रेथ के बाउंसर पर फंसते हुए नजर आए। इसके अलावा वेस्टइंडीज के गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस और कर्टनी वॉल्श ने माइकल आर्थटन को 17 बार आउट किया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version