Monday, March 16

List Of Centuries For South Africa in T20Is:ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डार्विन में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में बेबी AB के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा है। उनके शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218/7 का टोटल खड़ा किया और 53 रनों से जीत हासिल की।

डेवाल्ड ब्रेविस ने इस मुकाबले में 56 गेंदों पर 12 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 125* रनों की नाबाद पारी खेली, जो दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है।

ब्रेविस ने इस मामले में फाफ डु प्लेसी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहांसबर्ग में 56 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 119 रनों की पारी खेली थी।

डेवाल्ड ब्रेविस ने जड़ा दक्षिण अफ्रीका के लिए T20I क्रिकेट में 10वां शतक

इस मुकाबले में 125* रनों की पारी के साथ डेवाल्ड ब्रेविस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10वां शतक जड़ा। अब तक कुल 8 दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज इस फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं, जिसमें दो बल्लेबाजों ने दो-दो बार यह कारनामा किया है।

सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक जड़ने का कारनामा रिचर्ड लेवी ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। इसके बाद फाफ डु प्लेसी, मोर्ने वान विक, डेविड मिलर (2 शतक), राइली रूसो (2 शतक), क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स जैसे बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के लिए इस फॉर्मेट में शतक जड़ा।

दक्षिण अफ्रीका के लिए T20I क्रिकेट में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

खिलाड़ी रन गेंदें चौके छक्के स्ट्राइक रेट विरोधी टीम मैदान मैच की तारीख
रिचर्ड लेवी 117* 51 5 13 229.41 न्यूज़ीलैंड हैमिल्टन 19 फरवरी 2012
फाफ डु प्लेसी 119 56 11 5 212.50 वेस्टइंडीज जोहान्सबर्ग 11 जनवरी 2015
मोर्ने वान विक 114* 70 9 7 162.85 वेस्टइंडीज डरबन 14 जनवरी 2015
डेविड मिलर 101* 36 7 9 280.55 बांग्लादेश पोचेफ्स्ट्रूम 29 अक्टूबर 2017
राइली रुसो 109 56 7 8 194.64 बांग्लादेश सिडनी 27 अक्टूबर 2022
डेविड मिलर 106* 47 8 7 225.53 भारत गुवाहाटी 2 अक्टूबर 2022
राइली रुसो 100* 48 7 8 208.33 भारत इंदौर 4 अक्टूबर 2022
क्विंटन डी कॉक 100 44 9 8 227.27 वेस्टइंडीज सेंचुरियन 26 मार्च 2023
रीजा हेंड्रिक्स 117 63 7 10 185.71 पाकिस्तान सेंचुरियन 13 दिसंबर 2024
डेवाल्ड ब्रेविस 125* 56 12 8 223.21 ऑस्ट्रेलिया डार्विन 12 अगस्त 2025

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version