Monday, March 16

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 को लेकर इस समय सभी क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार एशिया कप की शुरुआत आगामी 9 सितंबर से होने जा रही है। जबकि इस टूर्नामेंट को होस्ट यूएई करेगा। वहीं इस बार आठ टीमों के बीच खिताब के लिए प्रतियोगिता होने वाली है। तभी तो इस टूर्नामेंट के चलते हमें कई नए रिकॉर्ड भी देखने को मिलेंगे।

इसके अलावा इस बार हमें कई पुराने रिकॉर्ड भी टूटते हुए दिखाई देंगे। इस बीच एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसके टूटने की संभावना इस बार भी काफी काम है। वो है एशिया कप में सबसे ज्यादा मेडन डालने का रिकॉर्ड। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर चमिंडा वास इस मामले में पहले नंबर पर आते हैं। वहीं इस मामले में और कोई दूसरा गेंदबाज उनके आसपास भी नहीं हैं।

चमिंडा वास ने किया यह कारनामा :-

Chaminda Vaas
Chaminda Vaas

इस बीच अगर श्रीलंकाई क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों की बात की जाए तो उसमें पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास का नाम जरूर ही लिया जाएगा। क्यूंकि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट को मिलाकर कुल 761 विकेट लिए हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 400 विकेट दर्ज हैं। इस बीच अगर एशिया कप की बात करें तो इस पूर्व क्रिकेटर ने श्रीलंका की तरफ से 19 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 23 विकेट भी लिए हैं।

Muttiah Muralitharan
Muttiah Muralitharan

इस बीच उनकी गेंदबाजी औसत 27.78 की रही है। जबकि इस दौरान उनकी इकोनॉमी केवल 4.19 की रही है। इसके अलावा चमिंडा वास के नाम एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने सबसे ज्यादा 20 मेडन ओवर डाले हैं। इनके बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के ही पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है। उन्होंने भी एशिया कप में कुल 13 ओवर मेडन डाले हैं। इस मामले में तीसरे पायदान पर भी श्रीलंका के ही पूर्व लेफ्ट आर्म पेसर नुवान जोयसा का नाम आता है। उन्होंने भी कुल 11 मेडन ओवर डाले हैं।

भारत के लिए मनोज प्रभाकर के नाम है यह रिकॉर्ड :-

manoj prabhakar
image source vis getty images

भारत के लिए एशिया कप में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड मनोज प्रभाकर के नाम पर है। क्यूंकि उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में कुल 9 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने नौ मेडन ओवर डाले है। जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के नंबर वन पेसर जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। उन्होंने भी एशिया कप में आठ मैच खेलकर कुल 7 ओवर मेडन डाले हैं। इसके बाद पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भी 15 मैचों में खेलते हुए 7 मेडन ओवर डाले हैं। वह भारत की तरफ से रिसरे नंबर पर आते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version