Thursday, June 4

बल्लेबाज मैच जिताते हैं और गेंदबाज टूर्नामेंट जिताते हैं। यह बात आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में भी लागू होती है। आईपीएल 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है।

अहमदाबाद में एक बार फिर से गेंदबाजों के लिए काफी मददगार कंडीशन मिलेंगी। जिससे बॉलर काफी इफेक्टिव हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल फाइनल के टॉप 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में?

IPL फाइनल के 5 सबसे बेहतरीन गेंदबाजी

1. अनिल कुंबले (Anil Kumble) 4/16 (IPL 2009)

IPL फाइनल में अनिल कुंबले के नाम अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2009 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान कुंबले ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में शानदार गेंदबाजी की थी।

उन्होंने मैच के शुरुआती ओवर में ही एडम गिलक्रिस्ट को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद एंड्रयू साइमंड्स, रोहित शर्मा और वेणुगोपाल राव जैसे शानदार बल्लेबाजों को भी अपना शिकार बनाया था। कुंबले ने चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

भले ही कुंबले की टीम मैच नहीं जीत पाई थी, लेकिन उसके बाद भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया था।

2. ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) 4/42 (IPL 2013)

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने 2013 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी।

ब्रावो ने अंबाती रायुडू, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन और लसिथ मलिंगा के विकेट चटकाए थे। लेकिन उसके बाद भी चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था।

3. करणवीर सिंह (Karanveer Singh) 4/54 (IPL 2014)

2014 का फाइनल IPL इतिहास के सबसे हाई-स्कोरिंग मुकाबलों में से एक था। पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर करणवीर सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट लिए थे।

करणवीर ने गौतम गंभीर, यूसुफ पठान, रयान टेन डोशेट और मनीष पांडे को आउट किया था। उन्होंने 4 विकेट भले ही लिए थे लेकिन वो काफी महंगे भी साबित हुए थे। उनके इस प्रदर्शन के बाद भी पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था।

4. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) 3/16 (IPL 2011)

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए 2011 के फाइनल में रविचंद्रन अश्विन ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 3 विकेट चटकाए थे। हालांकि उसमें सबसे बड़ा विकेट क्रिस गेल का था। जिन्हें ऑफ स्पिनर ने पारी की तीसरी गेंद पर ही आउट कर दिया था। उसके बाद उन्होंने मयंक अग्रवाल और डेनियल वेटोरी को भी आउट किया था।

5. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 3/17 (IPL 2022)

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए फाइनल में हार्दिक ने पहले गेंदबाजी से इनफॉर्म संजू सैमसन, जोस बटलर और शिमरॉन हेटमायर के विकेट लिए थे।

हार्दिक ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उनकी गेंदबाजी के चलते राजस्थान सिर्फ 130 रन बना पाई थी। उसके बाद उन्होंने बल्ले से भी कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। उनके इस शानदार प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version