Saturday, June 13

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए IPL फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। डीफेंडिंग टीम ने धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरे सीजन ये करनामा किया है। आज 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। फाइनल से पहले नजर डालते हैं इस मैदान पर टीम का प्रदर्शन कैसा है।

कैसे हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आंकड़े?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB का रिकॉर्ड औसत रहा है। यहां पर अब तक खेले गए 8 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें 4 मैच में बेंगलोर को जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार झेलनी पड़ी है। इस मैदान पर इनका हाईएस्ट स्को 206/1 रहा, जो 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आया था। वहीं, सबसे कम स्कोर 145/8 है, जो 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया था। RCB के लिए इस मैदान की सबसे खास याद IPL 2025 का खिताब जीतना है, जिसे उसने यहीं अपने नाम किया था। हालांकि, इस सीजन के लीग चरण में गुजरात टाइटंस ने इसी मैदान पर उसे मात दी थी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB के लिए स्टार विराट कोहली का बल्ला खूब चला है। उन्होंने यहां खेली 8 पारियों में 290 रन बनाए हैं साथ ही उनका औसत 48.33 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने भी इस मैदान पर तेज़ी से रन बटोरते हुए 6 पारियों में 135.37 के स्ट्राइक रेट से 133 रन लगा चुके हैं। गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा है, यहां खेले 6 मुकाबलों में 14 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक बार एक 5 विकेट हॉल भी शामिल है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 2026 में प्रदर्शन

IPL 2026 में RCB ने शुरुआत से ही शानदार क्रिकेट खेली है, इसी का नतीजा है कि टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही। लीग स्टेज के 14 मैचों में से 9 जीतकर बेंगलुरु ने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पूरे सीजन में RCB ने दबाव में भी शानदार प्रदर्शन किया और एक संतुलित टीम के रूप में सामने आई।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version