भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस जीत में टीम इंडिया के सभी 15 खिलाडियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन खिलाडियों में कुछ ऐसे थे जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे थे, जबकि कुछ खिलाड़ी पहले भी इस टूर्नामेंट में खेल चुके थे। T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर, लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी है।
इस आर्टिकल में हम आपको उन खिलाडियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने भारत के लिए दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे कई स्टार खिलाडियों के नाम मौजूद हैं।
दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले खिलाडियों के नाम
भारत के लिए दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का गौरव कुछ चुनिंदा खिलाडियों को ही मिला है। इस उपलब्धि को हासिल करने वालों में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
कहा जाता है कि रोहित शर्मा 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। खास बात यह है कि भारत ने पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
9 प्लेयर्स 2024 और 2026 में खेले चुके टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला
रोहित शर्मा को छोड़कर इस लिस्ट में शामिल बाकी आठ खिलाड़ी 2024 और 2026 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में थे और 2026 के टूर्नामेंट में भी उन्हें स्क्वॉड में जगह मिली। हालांकि, 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

