LPL 2024: लंका प्रीमियर लीग का चौथा सीजन शुरू हो चूका है। इस समय क्रिकेट का रोमांच श्रीलंका में खेली जा रही लंका प्रीमियर लीग में देखने को मिल रहा है। अब लंका प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में कुसल परेरा ने इस टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक लगाते हुए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
LPL 2024 इसी के साथ अब लंका प्रीमियर लीग में कुसल परेरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है। इस मुकाबले में शुरू में परेरा ने पारी की शुरुआत काफी धीमी की थी लेकिन फिर पिच पर जम जाने के बाद विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इस टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
LPL 2024 सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ा शतक :-
LPL 2024 लंका प्रीमियर लीग 2024 के चौथे सीजन के चौथे मुकाबले में दांबुला सिक्सर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा ने इस टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक लगा दिया। उन्होंने यह शतक जाफना किंग्स के खिलाफ महज 52 गेंदों में 102 रन की पारी खेलकर लगाया।

LPL 2024 इस मुकाबले में परेरा ने केवल 50 गेंद खेलकर अपना शतक पूरा किया। इस मुकाबले में खेलते हुए परेरा ने अपने शुरू के 50 रनों को बनाने में 31 गेंदों का सामना किया था। लेकिन अगले 50 रन बनाने में उन्होंने केवल 19 गेंदों का ही सामना किया था। उनके द्वारा लगाया गया यह शतक अब इस लीग का सबसे तेज शतक भी बन गया है।
LPL 2024 इस शतकीय पारी में उन्होंने 5 छक्के और 10 चौके लगाए। इस शतक के लगाते ही एलपीएल में अब बाबर आजम का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी टूट गया। बाबर ने 57 गेंदों में शतक लगाया था। जबकि परेरा ने केवल 50 गेंद पर शतक लगाया है।
LPL 2024 परेरा की टीम को हार का सामना करना पड़ा :-
LPL 2024 इस मुकाबले में कुसल परेरा के सबसे तेज शतक के दम पर दांबुला ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। इस मुकाबले में उनके अलावा भी वेंदु फर्नांडो ने 40 रन और मार्क चैपमैन ने नाबाद 33 रन बनाए।

LPL 2024 दांबुला की टीम द्वारा 191 रन का स्कोर बनाने के बाद भी हार गई। वहीं जाफना किंग्स ने अपने बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो के 80 रनों के चलते हुए और कप्तान चरिथ असलांका के 50 रन की पारी के दम पर इस मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया।
ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप की ट्रॉफी लेकर भारत लौटी चैंपियन टीम इंडिया, स्वागत के लिए पहुंचा फैंस का हुजूम







