Wednesday, February 11

Maharaja T20 Trophy 2024: Hubli Tigers Became Champions On The Last Ball Of The Third Super Over

 महाराजा ट्रॉफी 2024 (Maharaja T20 Trophy 2024) में बेंगलुरू ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स का मैच 20-20 ओवरों के होने के बाद भी नतीजा नही निकला। इसके बाद सुपर ओवर का दौर शुरू हुआ और पहला सुपर ओवर टाई रहने के बाद दूसरा सुपर ओवर भी टाई रहा।

कमाल की बात यह रही कि, इस मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को तीन सुपर ओवर देखने को मिला। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर फाइनल मुकाबले का नतीजा निकला। 

आखिरी ओवर में बेंगलुरु ब्लास्टर्स नहीं बना सकी थी 6 रन

Maharaja T20 Trophy 2024: क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक मैच में हुए तीन सुपर ओवर, फिर भी अंतिम गेंद पर निकला नतीजा
Maharaja T20 Trophy 2024

मैच में बेंगलुरु की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। क्रीज पर नवीन एमजी के साथ क्रांति कुमार बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंदबाजी की कमान आर कुमार के हाथ में थी, ओवर की पहली गेंद पर नवीन ने चौका मारकर मैच को एकतरफा कर दिया था, लेकिन मैच अभी खत्म नही हुआ था और ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर अभी भी टीम को जीतने के लिए 2 रनों की दरकार थी। 

दूसरी गेंद पर मैच का पूरा रुख ही बदल गया, जब नवीन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए लवेश कुशाल ने लगातार 2 गेंदों को डॉट कर गए, ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर अपना छोर बदल लिया। अब आखिरी गेंद पर बेंगलुरु को जीत के लिए एक रनों की जरुरत थी लेकिन क्रांति कुमार इस गेंद पर रन आउट हो गए और मुकाबला ड्रा हो गया।  

हुबली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए थे। मनीष पांडे ने टीम की तरफ से सबसे अधिक 33 रन बनाए। विपक्षी टीम के गेंदबाज लविश कुशाल ने 5 विकेट झटके और कप्तान मयंक अग्रवाल ने 34 गेंदों पर 54 रनों की आतिशी पारी खेली।

बेंगलुरू ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में हुए 3 सुपर ओवर

Maharaja T20 Trophy 2024: क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक मैच में हुए तीन सुपर ओवर, फिर भी अंतिम गेंद पर निकला नतीजा
Maharaja T20 Trophy 2024

कर्नाटक में घरेलू टी20 लीग महाराज ट्रॉफी टी20 लीग (Maharaja T20 Trophy 2024) का फाइनल मुकाबला खेला गया। शुक्रवार को बेंगलुरू ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में वह हुआ, जो इससे पहले क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं देखा गया।

दरअसल, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तीन सुपर ओवर हुए, तब जाकर कहीं इस मैच का नतीजा निकला। बता दें कि, पहले सुपर ओवर में दोनों ही टीमों ने 10-10 रन बनाए, फिर दूसरे सुपर ओवर में दोनों टीमों की तरफ से 9 – 9 रन बनाए गए। इसके बाद, पहली बार क्रिकेट इतिहास में तीसरा सुपर ओवर देखने को मिला। हालाँकि, तीसरे सुपर ओवर में भी आखिरी गेंद पर नतीजा निकला। 

तीसरे सुपर ओवर में अंतिम गेंद पर चाहिए थे 4 रन

Maharaja T20 Trophy 2024: क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक मैच में हुए तीन सुपर ओवर, फिर भी अंतिम गेंद पर निकला नतीजा
Maharaja T20 Trophy 2024

मनीष पांडे की कप्तानी वाली हुबली टाइगर्स को जीत के लिए तीसरे सुपर ओवर में 13 रन चाहिए थे। उनकी ओर से खुद कप्तान मनीष और मनवंत कुमार बल्लेबाजी करने आए थे, जबकि बेंगलुरु ब्लास्टर्स की तरफ से क्रांति कुमार गेंदबाजी करने उतरे थे।

Maharaja T20 Trophy 2024: स्ट्राइक पर मौजूद मनवंत कुमार ने पहली गेंद पर 2 रन लिया और फिर क्रांति कुमार के खिलाफ अगली गेंद पर शानदार चौका जड़कर लगभग मैच अपनी तरफ कर लिया। अगली गेंद पर मनवंत ने सिंगल लिया, जिसके बाद मनीष पांडे क्रीज पर आ गए और वह चौथी बॉल डॉट कर गए।

पांडे ने ओवर की 5वीं गेंद पर सिंगल ले लिया, जिसके बाद हुबली टाइगर्स को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 4 रनों की दरकार रह गई। हालाँकि, मनवंत कुमार ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर अंततः मैच को अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुँचाया।   

यह भी पढ़ें:- कौन हैं जैमी स्मिथ, जिनके सामने गेंदबाजी करने से कतराते हैं गेंदबाज

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version