सनातन प्रीमियर लीग 2026 में महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स ने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स को 23 रन से हराया, सुशांत नागर बने प्लेयर ऑफ द मैच।
सनातन प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स को 23 रन से हराकर अहम जीत दर्ज की। इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में छत्रपति के बल्लेबाजों ने पहले शानदार खेलते करते हुए विपक्षी टीम के सामने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
इस मैच में बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें सुशांत नागर का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने उत्तर प्रदश की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्रपति शिवाजी वॉरियर्सकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। लगातार गिरते विकेटों के कारण टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी।
टीम की ओर से आजीकेय ने 9 गेंदों में 24 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। वहीं मयंक ने 11 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में विनीत ने 3 गेंदों में नाबाद 7 रन बनाकर टीम का स्कोर थोड़ा आगे बढ़ाया।
हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स की टीम 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 89 रन ही बना सकी।
अंकुश की घातक गेंदबाजी
मध्य प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी में अंकुश ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 ओवर में केवल 19 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किए।
उनकी सटीक गेंदबाजी के चलते छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और टीम बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही।
ख़राब रही रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स की शुरुआत
90 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए।
सिद्धार्थ और अजीकेय दर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। लेकिन उसके बाद बाकी बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। अंकसह ने 6 गेंद में 15 रन की अहम पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन जीत दिलाने में सफल नहीं हुए।
उनके अलावा सौरभ ने 12 गेंदों में 12 रन बनाकर टीम का अच्छा साथ दिया। हालाँकि बाकी खिलाड़ी कुछ ख़ास नहीं कर सकें। जिसके चलते रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स को हार का सामना करना पड़ा।
रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स ने 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 66 रन बना पाई और 23 रन से हार का सामना करना पड़ा।
प्रधुमन सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच
इस मुकाबले में प्रधुमन सिंह का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा। उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट लेकर रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।
शानदार गेंदबाजी के लिए प्रधुमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके प्रदर्शन ने छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई।

