Mahmudullah Retirement: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर महमूदुल्लाह (Mahmudullah Retirement) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। भारत के खिलाफ वह अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे। वहीं भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच अभी 3 मैचों की टी 20 सीरीज खेली जा रही। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराया था।

जबकि इस टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इससे पहले ग्वालियर में खेले गए पहले टी-20 मैच में बांग्लादेशी टीम भारतीय टीम को कोई भी चुनौती नहीं दे पाई थी। तभी तो भारतीय टीम अब इस आज के मुकाबले को जीत कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। इस मौजूदा सीरीज के बाद महमूदुल्लाह (Mahmudullah Retirement) इस छोटे प्रारूप को अलविदा कह देंगे।
Mahmudullah Retirement टी-20 क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज :-
बांग्लादेश क्रिकेट टीम की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महमूदुल्लाह (Mahmudullah Retirement) दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अभी तक महमूदुल्लाह ने 139 मैचों की 128 पारियों में 23.48 की औसत और 117.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,395 रन बनाए हैं।

अभी तक उन्होंने इस फॉर्मेट में 8 अर्धशतक लगाए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 64 रन रहा है। उनसे ऊपर बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन केवल शाकिब अल हसन ने 2,551 बनाए है। जबकि गेंदबाजी करते हुए महमूदुल्लाह (Mahmudullah Retirement) ने 40 विकेट लिए हैं।
Mahmudullah Retirement मैंने टीम के हित में लिया है फैसला :-

सन्यास को लेकर महमूदुल्लाह (Mahmudullah Retirement) ने कहा है कि, “मैं भारत के खिलाफ जारी इस सीरीज के आखिरी मैच के बाद टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। क्यूंकि यहां पर आने से पहले ही मैंने तय कर लिया था। इस सन्यास के बारे में मैंने अपने परिवार , कोच, कप्तान, मुख्य चयनकर्ता और बोर्ड अध्यक्ष से भी बात की है। अब मुझे लगता है कि मेरे और टीम के लिए इस प्रारूप से आगे बढ़ने का यह सही आ गया है।”
साल 2016 में भारत के खिलाफ मिली हार से निराश थे महमूदुल्लाह :-
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर महमूदुल्लाह (Mahmudullah Retirement) ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे खराब क्षण भारत के खिलाफ हार को बताया। इस बारे में उन्होंने कहा कि, ” मेरे लिए सबसे निराशाजनक क्षण साल 2016 के टी-20 विश्व कप में भारत से हारना था।

उस समय यह मेरे लिए जीवन को बदलने वाला क्षण था। इस हार से मैंने बहुत कुछ सीखा था। मेरे लिए इसके बाद सबसे अच्छा क्षण निदाहास ट्रॉफी में आया।” वहीं अब हाल ही में महमूदुल्लाह भारत के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 में भी खेले थे। इसके बाद अब वह सीरीज के बचे हुए मैच 9 और 12 अक्टूबर को भी खेलते हुए दिखाई देंगे।
वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे महमूदुल्लाह :-
महमूदुल्लाह (Mahmudullah Retirement) ने कहा है कि अब वह बांग्लादेश की तरफ से केवल वनडे क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। वहीं अब हम आपको बता देना चाहते है कि इस स्टार बांग्लादेशी खिलाड़ी ने जुलाई 2021 में टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया था। इस स्टार खिलाड़ी ने बांग्लादेश की तरफ से 50 टेस्ट में 33.49 की औसत से 2,914 रन बनाये थे।

वहीं इस फॉर्मेट में गेंदबाजी करते हुए भी उन्होंने 43 विकेट लिए थे। इसके अलावा महमूदुल्लाह ने बांग्लादेश के लिए 232 वनडे मैचों में 35.66 की औसत से 5,386 रन बनाए है। जबकि इस फॉर्मेट में भी उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 82 विकेट लिए है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


