पिछले कुछ समय से भारत में नॉर्थ स्टेट्स में भी क्रिकेट की लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है। अब न सिर्फ दिल्ली से खिलाड़ी निकलते हैं बल्कि अन्य राज्यों से भी नायाब हीरे आते हैं। राजस्थान की टीम ने पिछले कुछ समय में काफी अच्छे अच्छे खिलाड़ी दिए हैं, जिसमें चाहर बंधू, दीपक हुड्डा और भी कई अन्य शामिल हैं।
हालाँकि अब और युवा क्रिकेटर सामने आ रहे हैं जो आने वाले वर्षों में अपना नाम बनाएंगे, बल्कि भारत के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि राजस्थान के युवा ऑलराउंडर मानव सुथार हैं। तो चलिए जानते हैं मानव सुथार की बायोग्राफी के बारे में।
मानव सुथार का व्यक्तिगत जीवन (Manav Suthar Personal Life)

मानव सुथार का जन्म 3 अगस्त 2002 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। वह एक होनहार ऑलराउंडर हैं, जो लेफ्ट हैंड से गेंदबाजी के साथ-साथ लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। क्रिकेट में उनकी यात्रा उनकी प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है, जिसके चलते वह इस समय भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं।
पूरा नाम: मानव जगदुसकुमार सुथार
जन्म तिथि: 03 अगस्त, 2002 (उम्र: 23)
जन्म स्थान: श्रीगंगानगर, राजस्थान (भारत)
पिता चाहते थे बेटा बने बल्लेबाज
मानव ने 12 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने श्रीगंगानगर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में ही एसके बिहानी कोचिंग अकादमी जॉइन की थी। उनके पिता जगदीश सुथार, जो कि फिजिकल एजुकेशन के टीचर हैं, अपने बच्चे को बल्लेबाज बनाना चाहते थे। लेकिन उनके कोच को उनमें एक गेंदबाज दिखा और उसके बाद अपने मेंटॉर धीरज शर्मा के कहने पर उन्होंने गेंदबाजी शुरू की और उसके बाद कभी भी इस काबिल खिलाड़ी ने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा।
कम उम्र से दिखाया था अपना टैलेंट
मानव के टैलेंट को देखते हुए उन्हें अंडर 19 टीम में भी जल्द मौका मिल गया। वह मात्र 17 साल की उम्र में अफ़ग़ानिस्तान अंडर 19 के खिलाफ हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 10 विकेट चटकाए थे, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज का भी ख़िताब मिला था। ऐज ग्रुप क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलने का मौका मिला।
मानव ने 17 फरवरी 2022 को आंध्र प्रदेश के सामने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। उन्हें पहले मैच में सिर्फ एक विकेट मिला लेकिन बल्ले से उन्होंने छोटी लेकिन अहम पारी खेलते हुए टीम की जीत दिलाने में मदद की। उनके टैलेंट और ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें नियमित चांस दिए जाने लगे।
रणजी में अपनी गेंदबाजी से मचाया था धमाल
उसके बाद उन्होंने 2022-23 के रणजी सीजन में सभी बल्लेबाजों की नाक में दम कर रखा था। इस घातक ऑलराउंडर ने 6 मैचों में 39 विकेट लिए, जिसके बाद उन्हें आईपीएल में भी मौका मिला।
साल 2022 में ही उन्हें गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में बतौर नेट गेंदबाज शामिल किया था। अगले साल 2023 में हुए इमर्जिंग एशिया कप में उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया गया। वहाँ पर खेले 5 मैचों में 10 विकेट लिए। यहीं नहीं, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे।
इस प्रदर्शन के बाद उन्हें इंडिया ए की टीम के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मौका दिया गया। इस दौरे में उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया। जिसके चलते उन्हें आईपीएल में मौका मिला।
मानव सुथार आईपीएल परफॉर्मेंस (Manav Suthar IPL)
साल 2024 में हुए ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ युवा ऑलराउंडर को डेब्यू करने का मौका मिला। इस मैच में उन्होंने 2 ओवरों में 26 रन दिए। घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दिलीप ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला, जहाँ उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 7 विकेट लेकर डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था।
मानव सुथार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घर में हो रही सीरीज में मौका दिया गया था। जहाँ उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी जा सकती है।
मानव सुथार करियर (Manav Suthar Carrier)
मानव सुथार ने अभी तक फर्स्ट क्लास में 23 मैच खेले हैं, जिसमें 95 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि, 17 लिस्ट ए मुकाबलों में 22 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं खेले 15 टी20 मुकाबलों में 10 विकेट लिए हैं।
मानव सुथार इंस्टाग्राम (Manav Suthar Instagram)
आजकल क्रिकेटर्स के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छी और कभी-कभी सबसे चुनौतीपूर्ण चीज़ बन चुकी है। मानव सुथार भी इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं और कभी-कभार पोस्ट करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले घूमते हुए आख़िरी पोस्ट की थी।
मानव सुथार नेटवर्थ (Manav Suthar Networth)
मानव सुथार की नेटवर्थ के बारे में पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन उन्हें आईपीएल में 20 लाख में खरीदा गया था और घरेलू क्रिकेट में भी उन्हें ठीक-ठाक सैलरी मिलती है, जिसको मिलाकर उनकी नेटवर्थ 30 लाख के आसपास बताई जा रही है।

