Matt Henry: बेंगलुरु टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते हुए भारतीय टीम की पहली पारी सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) ने काफी घातक गेंदबाजी करते हुए भारत के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

वहीं इसके अलावा हेनरी (Matt Henry) ने अपने टेस्ट करियर में 100 विकेट भी पूरे किए। तभी तो यह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कीवी गेंदबाज का पहला 5 विकेट हॉल भी था। चलिए अभी तक उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
Matt Henry ने की घातक गेंदबाजी :-
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) ने सबसे पहले सरफराज खान को शून्य पर आउट करते हुए अपनी विकेट का खाता खोला। इसके बाद फिर हेनरी ने रविंद्र जडेजा को भी शून्य पर आउट किया। इसके बाद ही उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को भी शून्य पर आउट करते हुए भारतीय टीम को मुसीबत में दाल दिया।

इसके बाद फिर इस कीवी तेज गेंदबाज ने अंत में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 20 रन पर आउट कर दिया। वहीं फिर इसके बाद हेनरी (Matt Henry) ने कुलदीप यादव को 2 रन पर आउट कर दिया। इस तरह से मैट हेनरी ने अपने 13.2 ओवर के स्पेल में केवल 15 रन देते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए। उनके अलावा इस मुकाबले में गेंदबाज विलियम ओरुके ने 4 विकेट और टिम साउथी ने 1 विकेट लिया।
हेनरी ने टेस्ट क्रिकेट में किए अपने 100 पूरे :-
न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए मैट हेनरी (Matt Henry) ने अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए है। इसके अलावा वह ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के 15वें गेंदबाज भी बन गए हैं। अब उन्होंने अपने 26 टेस्ट की 50 पारियों में 30.94 की औसत के साथ 100 विकेट भी पूरे कर लिए है।

इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 23 रन देकर 7 विकेट रहा है। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 4 बार 5 विकेट हॉल भी लिए है। इस कीवी गेंदबाज ने साल 2015 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
ये है हेनरी के बनाए रिकॉर्ड्स :-
न्यूजीलैंड की तरफ से खेलते हुए हेनरी (Matt Henry) संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। इस ममले में हेनरी ने नील वैगनर (26 टेस्ट) की बराबरी की है।

वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज विकेटों का शतक गेंदबाज रिचर्ड हेडली (25 मैच) ने लगाया है। इसके अलावा वह भारत की सरजमीं पर चौथे सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले कीवी तेज गेंदबाज बने हैं। इस मामले में उनसे बेहतर साउथी (7/64), डायन नैश (6/27) और हेडली (6/49) रहे हैं।
भारत के खिलाफ हेनरी ने लिया पहला 5 विकेट हॉल :-
मैट हेनरी (Matt Henry) ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 24.45 की औसत के साथ कुल 11 विकेट चटकाए हैं। सबसे अजीब बात यह है कि उन्होंने यह तीनों टेस्ट मैच भारतीय सरजमीं पर ही खेले हैं।

इसके अलावा हेनरी ने एशिया में अब तक सिर्फ 4 टेस्ट खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 30.46 की औसत से 13 ही विकेट चटकाए हैं। भारत के अलावा हेनरी ने अभी तक पाकिस्तान की धरती पर ही टेस्ट मैच खेला है।
भारत का घर पर यह सबसे कम स्कोर :-
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) की घातक गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम ने अपने घर पर अपना सबसे कम स्कोर 46 रन बनाया है। इससे पहले भारतीय टीम का अपनी घरेलू सरजमीं पर सबसे छोटा स्कोर 75 रन था।

वहीं इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का यह तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। वहीं इससे पहले भारतीय टीम साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके अलावा साल 1974 में भारतीय टीम इंग्लैंड की टीम के खिलाफ केवल 42 रनों पर ही आल आउट हो गई थी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


