इस मामले की शुरुआत 2017 में हुई, जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी। इस सीरीज के दौरान जब WI केसरिक विलियम्स ने विराट कोहली को आउट करने के बाद एक अलग तरीके से जश्न मनाया, जिसे नोटबुक सेलिब्रेशन कहा गया।
अब बारी टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली की थी। 2019 में अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद कोहली ने केसरिक विलियम्स के उसी सेलिब्रेशन का जवाब दिया। विलियम्स के खिलाफ गेंद पर छक्का जड़ने के बाद उन्होंने भी नोटबुक सेलिब्रेशन किया।
कब हुई इस विवाद की शुरुआत?
इस कहानी की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी, जब भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा हुआ था। एक मैच के दौरान टीम के सबसे लोकप्रिय बल्लेबाज विराट कोहली क्रीज़ पर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी केसरिक विलियम्स ने जब विराट का विकेट लिया, तो जश्न मनाते हुए नोटबुक सेलिब्रेशन करते नजर आए। इसके बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया।
केसरिक विलियम्स के नोटबुक सेलिब्रेशन का विराट ने कैसे दिया जवाब?
साल 2019 में वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थी। 6 दिसम्बर को हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था। इसमें WI टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 207 रन बनाए।
भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज़ पर आए। रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली ने बल्लेबाजी संभाली और 50 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने विलियम्स पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और उनकी 12 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था।
इस मैच में भारतीय टीम ने 8 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान ने बताया कि यह जश्न 2017 में जमैका में विलियम्स से मिले नोटबुक सेलिब्रेशन का जवाब था।
केसरिक विलियम्स ने इस विवाद के बाद क्या कहा?
केसरिक विलियम्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट नेटवर्क 360 के साथ बातचीत के दौरान कहा कि विराट कोहली पहले व्यक्ति थे, जिनके खिलाफ उन्होंने जमैका में नोटबुक सेलिब्रेशन किया था।
उन्होंने कहा, “जब मैंने नोटबुक सेलिब्रेशन किया, तो मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुझे यह पसंद आया था और मैंने इसे अपने प्रशंसकों के लिए किया था। अगले मैच हैदराबाद में कोहली ने मुझसे बेहतर प्रदर्शन किया और उसके बाद अगले मैच केरल में मैंने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया।”
विलियम्स ने सीरीज के पहले दो मैचों का ज़िक्र किया, जो पहली घटना के दो साल बाद भारत में खेले गए थे। लेकिन विलियम्स को उनके और कोहली के बीच जो कुछ भी हुआ, उससे कोई परेशानी नहीं है। उनका कहना है कि यह सब क्रिकेट की भावना में हुआ। मैदान में जो कुछ भी होता है, वह अपनी टीम के लिए अच्छा करने के बाद खुशी से किया जाता है।







