Saturday, February 14

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार, 14 फरवरी को 22 वां मैच आयरलैंड क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा। इसके अलावा अभी तक इस टी 20 विश्व कप 2026 में ये दोनों टीमें अपनी जीत के लिए तरस रही हैं।

क्यूंकि इन दोनों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 2-2 मैच खेले हैं। इन मैचों में इन दोनों ही टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन आज के इस मैच में खेलते हुए किसी एक टीम को जीत का स्वाद चखने को मिल जाएगा। वहीं आज के इस मैच में ये दोनों ही टीमें जीतना चाहेंगी।

अभी तक आयरलैंड का पलड़ा रहा है भारी :-

Ireland cricket team
Ireland cricket team

आयरलैंड क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 6 टी 20 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक आयरलैंड की टीम का ही पलड़ा ही भारी रहा है। क्यूंकि इनमें से 4 मैचों में आयरलैंड की टीम को जीत मिली है। जबकि इस दौरान केवल 2 ही मैच में ओमान की टीम ने जीत हासिल की है। लेकिन आज के इस मैच में यह टीम एक बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

आज ऐसी हो सकती है आयरलैंड की प्लेइंग 11 :-

आयरलैंड की टीम को अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में कंगारू टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम केवल 115 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। तब इस मैच में आयरिश टीम को 67 रन से हार मिली थी। इस मैच में आयरलैंड के लिए केवल जॉर्ज डॉकरेल ही 41 रन की पारी खेल पाए थे। लेकिन आज इस मैच में आयरिश टीम को अपने बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी।

Paul Stirling
Paul Stirling

आयरलैंड की संभावित एकादश : पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडेयर, बैरी मैकार्थी, और मैथ्यू हम्फ्रीज।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है ओमान की टीम :-

ओमान की टीम को भी अपने पिछले मैच में श्रीलंका की टीम के खिलाफ एकतरफा हार मिली थी। क्यूंकि उस मैच में ओमान की टीम को 105 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस टीम के लिए उनके अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नदीम ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। लेकिन आज के इस मैच में ओमान की टीम को अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Oman Cricket Team
Oman Cricket Team

ओमान की संभावित एकादश : जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद

कैसी रहने वाली है आज सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच :-

Sinhalese Sports Club Pitch Report
Sinhalese Sports Club Pitch Report

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की पिच में पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव देखने को मिला है। तभी तो आज ऐसे में दोनों टीमों को अपनी अंतिम एकादश तय करने से पहले पिच की स्थिति का अच्छी तरह से आकलन करना होगा। वहीं इस पिच पर आज के इस मैच में स्पिनरों की अहम भूमिका रहने की संभावना है। इसके अलावा यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150+ रन के स्कोर पर भी अच्छा मैच होने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा आज कोलंबो का मौसम :-

श्रीलंका के मौसम विज्ञान के अनुसार आज 14 फरवरी को कोलंबो में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 20 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के दिन यहां पर बारिश की अधिक संभावना बताई गई है। आज यहां पर 65 प्रतिशत बारिश की संभावना है। तभी तो आज ऐसे में यहां पर मैच में बारिश अपना खलल डाल सकती है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

आयरलैंड क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version