Tuesday, February 17

International Cricket: साल साल 2025 का समय अब अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है। क्यूंकि यह साल का 12वां यानी आखिरी महीना चल रहा है। इसके अलावा कुछ दिन बाद भी यह साल एक इतिहास बन कर जाएगा। इसके अलावा साल 2025 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में गेंदबाजों का जबरदस्त दबदबा देखने को भी मिला है।

वहीं इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने की रेस में जो गेंदबाज आगे रहा है वह न्यूजीलैंड देश से आता है। वहीं इन टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट से जसप्रीत बुमराह भी अबकी बार बाहर हैं। इसके अलावा इस साल नंबर 1 पर मौजूद खिलाड़ी का नाम जैकब डफी है। क्यूंकि उन्होंने इस पूरे साल अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से सभी बल्लेबाजों को काफी ज्यादा परेशान किया है।

साल 2025 में जैकब डफी का रहा है शानदार प्रदर्शन :-

साल 2025 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में काफी घातक गेंदबाजी की है। इसके चलते हुए वह इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी बने हैं। वहीं इस साल जैकब डफी के अलावा भी जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड और बहरीन के गेंदबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

Jacob Duffy
Jacob Duffy

वहीं इस बीच सबसे हैरानी की बात यह रही है कि भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं। इसके अलावा आइए सबसे पहले जानते हैं कि जैकब डफी कौन हैं। इसके बाद जानेंगे टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट के बारे में।

कौन हैं जैकब डफी :-

जैकब डफी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हैं। वह दाएं हाथ से घातक गेंदबाजी के लिए काफी मशहूर हैं। वहीं साल 2025 इस कीवी तेज गेंदबाज के नाम रहा है। इसके अलावा उनका जन्म 1 अगस्त 1994 को हुआ था और इस समय वह 31 साल के हो गए हैं।

Jacob Duffy
Jacob Duffy

इसके अलावा वह दाएं हाथ से राइट आर्म फास्ट मीडियम बॉलिंग करते हैं और इस मौजूदा समय में वह न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। इसके अलावा इस बार उन्होंने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी में भी अपना नाम दिया था। इसके बाद उनको आरसीबी की टीम ने अपने साथ जोड़ लिया है।

जैकब डफी का क्रिकेट करियर :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने अभी तक 3 टेस्ट मैच में खेलते हुए कुल 16 विकेट लिए हैं। जबकि उन्होंने अभी तक 19 वनडे मैचों में खेलते हुए कुल 35 विकेट भी ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक टी20 के 38 मैचों में खेलते हुए 52 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 111 मैचों में खेलते हुए उन्होंने 334 शिकार किए हैं। वहीं साल 2025 अभी तक उनके करियर का बेस्ट साल भी साबित हुआ है।

Jacob Duffy
Jacob Duffy

साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए उन्होंने काफी नाम कमाया है। इसके अलावा उन्होंने साल 2020 में टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2022 में उनको न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से वनडे में भी डेब्यू करने का मौका मिला था। वहीं साल 2025 में इसी साल उनको टी20 में भी डेब्यू किया है। वहीं इस साल तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इसके चलते हुए साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने कुल 72 विकेट लिए हैं। तभी तो अब उनके ये आंकड़ें हमें बताते हैं कि इस समय वह कीवी टीम के लिए कितने मजबूत हथियार हैं।

2025 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले बॉलर :-

1. जैकब डफी :-

Jacob Duffy
Jacob Duffy

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 में जैकब डफी ने 35 मैच खेलते हुए कुल 72 विकेट झटके हैं।

2. ब्लेसिंग मुजाराबानी :-

Blessing Muzarabani
Blessing Muzarabani

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 में ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 31 मैचों में खेलते हुए कुल 65 विकेट अपने नाम किए हैं।

3. मैट हेनरी :-

Matt Henry
Matt Henry

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने 27 मैच खेलते हुए कुल 65 विकेट चटकाए हैं।

4. अली दाऊद :-

Ali Dawood
Ali Dawood

बहरीन क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 में अली दाऊद ने 36 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 59 विकेट लिए हैं।

5. कुलदीप यादव :-

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 में 24 मैचों में खेलते हुए कुलदीप यादव ने कुल 58 शिकार किए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version