International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए छक्के लगाना किसी बल्लेबाज की आक्रामकता, आत्मविश्वास और मैच पर पकड़ का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा जब बात एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की हो तो भारतीय बल्लेबाजों ने बार-बार यह साबित किया है कि वह केवल तकनीक ही नहीं, ताकत और टाइमिंग में भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते हैं। वहीं इस सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का खासा दबदबा भी रहा है। चलिए अब ऐसे में उनके आंकड़ों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. रोहित शर्मा : 80 छक्के :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 छक्के लगा दिए थे। उस साल उन्होंने 27 वनडे मैचों की 26 पारियों में खेलत हुए 67 छक्के लगाए थे।

उस साक उन्होंने 52.29 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,255 रन बनाए थे। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 8 मुकाबलों की 13 पारियों में खेलते हुए 13 छक्के लगाए थे। जबकि इस साल उन्होंने एक भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला था।
2. रोहित शर्मा : 78 छक्के :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भी भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का ही नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2019 में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए कुल 78 छक्के लगा दिए थे। उस वर्ष उन्होंने वनडे क्रिकेट में खेलते हुए 36 छक्के लगाए थे।

तब उन्होंने 28 मुकाबलों की 27 पारियों में खेलते हुए 57.30 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,490 रन बनाए थे। जबकि इस वर्ष उन्होंने 7 वनडे शतक भी लगाए थे। इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उस साल रोहित शर्मा ने 14 पारियों में खेलते हुए 22 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की 6 पारियों में कुल 20 छक्के लगाए थे।
3. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव : 74-74 छक्के :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 खिलाड़ी रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। क्यूंकि भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित ने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए 74 छक्के लगाए थे। जबकि सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 74 ही छक्के लगाए थे।

उस वर्ष रोहित के बल्ले से टेस्ट में 4, वनडे में 39 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 31 छक्के आए थे। जबकि भारतीय टी 20 कप्तान सूर्यकुमार ने 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 68 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने उस वर्ष वनडे में भी 6 छक्के लगाए थे।
4. रोहित शर्मा : 65 छक्के :-
इस सूची में चौथे पायदान भी भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का ही नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने ही साल 2017 में भी खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 65 छक्के लगाए थे। तब उन्होंने वनडे में 21 पारियों में खेलते हुए 46 छक्के लगाए थे।

उस वर्ष उनके बल्ले से वनडे में 71.83 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,293 रन आए थे। इसकी अलावा उन्होंने उसी साल 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलते हुए 16 छक्के लगाए थे। तब उस वर्ष उनके बल्ले से सबसे छोटे फॉर्मेट में 283 रन भी निकले थे। इसके अलावा उन्होंने साल 2017 में टेस्ट में 3 पारियों में खेलते हुए 3 छक्के लगाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







