Tuesday, February 17

Most ODI Run in 2025: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2025 का अपना आखिरी वनडे सीरीज खेल चुकी है। क्यूंकि अभी हाल ही भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। तब इस सीरीज को भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से जीतकर अपने नाम कर लिया था। वहीं इस बीच अब आइए आपको हम बताते हैं कि साल 2025 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं।

1. विराट कोहली :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए उनके बल्ले से सबसे ज्यादा रन आए हैं। वहीं इस साल उन्होंने कुल 13 वनडे मैच खेले हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 65.10 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 651 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से हमें 3 शतक और 4 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा अभी हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज में विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।

2. रोहित शर्मा :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। इसके अलावा सभी क्रिकेट फैंस उनको हिटमैन के नाम से भी जानते हैं। साल 2025 में उन्होंने कुल 14 वनडे मैच खेले हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 50.00 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 650 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने बतौर ओपनर खेलते हुए 2 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं।

3. श्रेयस अय्यर :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम आता है। वहीं साल 2025 में उन्होंने 11 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 49.60 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 496 रन बनाए हैं।

Shreyas Iyer
shreyas iyer

जबकि इस साल उनके बल्ले से हमें पांच अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। लेकिन इस साल भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे। इसके चलते हुए ही वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेले थे।

4. शुभमन गिल :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने कुल 11 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 49.00 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 490 रन बनाए हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से हमें 2 शतक और 2 ही अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा वह चोटिल होने की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

5. केएल राहुल :-

इस सूची में पांचवें पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने कुल 14 मैच खेले हैं।

KL Rahul
KL Rahul

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 11 पारियों में 52.42 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 367 रन ही बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version