Tuesday, February 17

हरियाणा के युवा ऑलराउंडर कनिष्क चौहान को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख बेस प्राइस में ख़रीदा हैं।

अंडर 19 में भारत के ऑलराउंडर कनिष्क चौहान काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। वो गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने में माहिर हैं। वह ऐज ग्रुप टूर्नामेंट में सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से गिने जाते हैं। दांये हाथ के इस ऑलराउंडर ने अपनी क्लासिक तकनीक और स्थिर मानसिकता से इस खेल में खास पहचान बनाई है। उन्होंने कम उम्र में ही ऐज ग्रुप और अंडर 19 टीम तक का सफर तय कर लिया है।

व्यक्तिगत जानकारी

Kanishk Chouhan Profile: Age, Height, Birthplace, Team Career And Stats
Kanishk Chouhan Profile: Age, Height, Birthplace, Team Career And Stats

पूरा नाम: कनिष्क चौहान

जन्म: 26 सितम्बर 2006, (अलासन, जालोर, राजस्थान)

उम्र: 19 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट -आर्म ऑफब्रेक

भूमिका: ऑलराउंडर

टीमें: हरियाणा अंडर 19, इंडिया अंडर 19, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

अंडर 19 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं कनिष्क चौहान

कनिष्क चौहान का जन्म राजस्थान के जालोर जिले के अलसान गाँव में हुआ था। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट का शौक था जिसके चलते उनको एकडेमी में भर्ती करा दिया गया। कम उम्र से ही उनके अंदर काफी टैलेंट था जो उनकी बल्लेबाजी में भी देखने को मिलता हैं। जिस एलिगेंस के साथ वो शॉट खेलते थे उसको देखकर लगता था कि उनके अंदर ख़ास टैलेंट हैं।

हालाँकि एज ग्रुप में उन्होंने अपना स्टेट चेंज कर दिया और हरियाणा की टीम से खेलने लगे। उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें पहले हरियाणा अंडर 19 और उसके बाद इंडिया अंडर 19 टीम में जगह दी गई। इंडिया अंडर 19 के लिए वो अच्छा भी कर रहे हैं।

ऑलराउंड स्किल्स को देखते हुए RCB ने कनिष्क पर लगाया दांव

ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप में वो न सिर्फ खेलते हुए दिखेंगे। कनिष्क को उनके टैलेंट की वजह से आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेस प्राइस 30 लाख में ख़रीदा हैं। वो न सिर्फ बल्ले से बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी विकेट चटका सकते हैं। आरसीबी ने उनको भविष्य को देखते हुए ख़रीदा हैं।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ

लिस्ट A डेब्यू: अभी नहीं हुआ

टी20 डेब्यू: नहीं हुआ

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Matches Innings Average Runs Strike Rate 50s 100s
Youth ODIs 10 8 29.57 207 95.83 0 0
Youth Test 1 2 35 35 64.81 0 0

बॉलिंग आँकड़े (Bowling Stats)

Format Matches Innings Average Strike Rate Wickets 5w 10w
Youth ODIs 10 10 19.52 28.9 17 0 0
Youth Test 1 2 0 0 0

खेलने का अंदाज और विशेषता

कनिष्क अपने स्वाभाविक टाइमिंग और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दांये हाथ के इस ऑलराउंडर ने अपनी बल्लेबाजी में क्लासिक स्ट्रोकप्ले के साथ साथ पावर हिटिंग और आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखाया हैं और साथ ही स्पिन गेंदबाजी से भी सभी को काफी इम्प्रेस किया हैं।

वह लोअर आर्डर में सिचुएशन के हिसाब से खेलते हैं और बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और अच्छा करने की भूख उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना सकती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम   और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version