Tuesday, June 23

आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज (Anshul Kamboj) ने रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024) में हरियाणा के लिए खेलते हुए केरल के खिलाफ पहली पारी में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 49 रन खर्च करते हुए सभी 10 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया।

कम्बोज ने इस मुकाबले में बाबा अपराजित, रोहन कुन्नुमल, अक्षय चंद्रन, कप्तान सचिन बेबी, जलज सक्सेना, सलमान नजीर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, शॉन रोजर, एमडी निधीश, बेसिल थम्पी और नेदुमानकुझी बेसिल के विकेट चटकाए। 23 वर्षीय गेंदबाज के इस प्रदर्शन की बदौलत केरल की टीम पहली पारी में 291 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

यहाँ देखें वीडियो:

रणजी ट्रॉफी इतिहास में एक पारी में 10 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने Anshul Kamboj

Anshul Kamboj Has Taken All 10 Wickets In The First Inning Against Kerala In The Ranji Trophy 2024
Anshul Kamboj

तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज रणजी ट्रॉफी इतिहास में एक पारी में 10 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले अन्य किसी गेंदबाज ने यह कारनामा नहीं किया है। हालाँकि, यदि फर्स्ट क्लास क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची देखें तो उसमें देबाशीष मोहंती और अनिल कुंबले  का नाम भी शामिल है।

देबाशीष ने दिलीप ट्रॉफी 2001 में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए साउथ जोन के खिलाफ 46 रन खर्च करते हुए 10 विकेट चटकाए थे। वह मुकाबला अगरतला में खेला गया था। इसके अलावा, कुंबले ने फरवरी 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए एक टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 74 रन खर्च करते हुए 10 विकेट चटकाए थे।

अंशुल कम्बोज ने बनाया रणजी ट्रॉफी की एक पारी में सबसे अच्छा स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड

Anshul Kamboj Has Taken All 10 Wickets In The First Inning Against Kerala In The Ranji Trophy 2024
Anshul Kamboj

10/49 के प्रदर्शन के साथ उन्होंने रणजी ट्रॉफी मुकाबले की एक पारी में सबसे अच्छा स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अंकित चव्हाण (9/23 बनाम पंजाब, वानखेड़े, 2013) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

इसके अलावा, यदि फर्स्ट क्लास क्रिकेट की एक पारी में सबसे अच्छा बॉलिंग स्पेल फेंकने वाले गेंदबाजों की सूची देखें तो, उसमें कम्बोज का नाम दूसरे स्थान पर आ चुका है। इस सूची में पहले स्थान पर देबाशीष मोहंती (10/46) और तीसरे स्थान पर अनिल कुंबले (10/74) का नाम आता है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट की एक पारी में सबसे अच्छा बॉलिंग स्पेल फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज

  1. 10/46 – देबाशीष मोहंती, ईस्ट जोन vs साउथ जोन, अगरतला, 2001
  2. 10/49 – अंशुल कम्बोज, हरियाणा vs केरल, रोहतक, 2024*
  3. 10/74 – अनिल कुंबले, भारत vs पाकिस्तान, दिल्ली, 1999

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version