आज यानी गुरुवार 11 अप्रैल को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इस सीजन का 25वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत पहली और जरूरी प्राथमिकता होने वाला है। एक तरफ जहां मुंबई इस सीजन के चार मैचों में से केवल एक ही मैच को अपने नाम करने में कामयाब हो पाई है।
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। इस टीम ने अब तक आईपीएल 2024 में कुल 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से उसे केवल एक ही मैच में जीत मिल पाई है। यदि बात करें अंक तालिका की तो इस वक्त मुंबई इंडियंस की टीम 8वें स्थान पर और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 9वें स्थान पर है। ऐसे में ये मैच काफी रोमांच होने वाला है। इसी कड़ी में आइए अब आज के मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में आपको बताते हैं।
पिच रिपोर्ट
ये मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान पर वानखेड़े मैदान पर होने जा रहा है। ये मैदान आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है और यहां पर खूब रन बनते हैं। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की कोशिश इस मैदान पर बड़ा स्कोर हासिल करने पर होती है, क्योंकि रात में पड़ने वाली ओस फिल्डिंग टीम के परेशानी का सबब बनती है। ऐसे में इस मैदान पर जो भी कप्तान टॉस जीतेगा उसकी नजर पहले बल्लेबाजी करने पर होगी। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 170 रन के करीब है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्जे, जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चेलेंजर्स बेंगुलुरु की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉप्ले, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
ये भी पढ़े: हार्दिक और क्रुणाल को हुआ करोड़ों का नुकसान, अब दर्ज कराई रिपोर्ट

