View this post on Instagram
जैसा कि पहले ही बता चुके हैं इस वक्त भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। यहां पर भारतीय टीम को के दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज का अभी दूसरा मैच खेला जा रहा है। पहले मैच में भारतीय टीम ने मेजबाना कैरेबियाई टीम को एकतरफा हराया था। पहले टेस्ट मैच की तरह दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सामने 438 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 229 रन बना चुकी है।

