आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों का चोटिल होना आम बात है, क्योंकि टूर्नामेंट काफी लंबा चलता है साथ ही लगातार मैच खेलने पड़ते हैं। इसी बीच एक और खिलाड़ी चोट का शिकार हो गया है।

वो पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुका था, इसके साथ अब यह भी आरही है कि वह इंटरनेशनल मैच भी नहीं खेल पाएगा। बताया जा रहा है कि कम से कम एक महीने तक वह मैदान से दूर रहेंगे।

न्यूजीलैंड के कप्तान हैं मिचेल सेंटनर, IPL में हुए थे चोटिल

मिचेल सेंटनर वनडे और टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हैं साथ ही इस आईपीएल सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। उनकी खासियत यह है कि वे बढ़िया स्पिन गेंदबाज़ी के साथ-साथ नीचे के क्रम में आकर तेज़ रन भी बना लेते हैं।

23 अप्रैल को जब मुंबई इंडियंस का मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई। शुरुआत में चोट इतनी गंभीर नहीं लग रही थी, लेकिन अब साफ हो गया है कि उन्हें कुछ समय के लिए टीम से बाहर रहना पड़ेगा।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी रहेंगे दूर

अब खबर सामने आई है कि मिचेल सेंटनर करीब एक महीने तक मैदान से दूर रहेंगे। उनके कंधे में ग्रेड-3 ACL की गंभीर चोट पाई गई है।

न्यूजीलैंड टीम जल्द ही आयरलैंड दौरे पर जाने वाली है, जहां एक टेस्ट मैच खेला जाना है, उससे सेंटनर बाहर रहेंगे। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ में भी उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। उनकी गैरमौजूदगी से टीम को संतुलन में जरूर नुकसान हो सकता है, क्योंकि सेंटनर गेंदबाज़ी के साथ बल्लेबाज़ी में भी अहम योगदान देते हैं।

सेंटनर का रिप्लेसमेंट बने साउथ अफ्रीका के केशव महाराज

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान,मिचेल सेंटनर एक शानदार कैच लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनका कंधा जोर से जमीन से टकरा गया और वे चोटिल हो गए।

चोट के बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा। उस मैच में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को कंकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल किया गया था। हालांकि, बाद में सेंटनर की जगह दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया गया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version