Mitchell Starc Record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। क्यूंकि इस समय इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वहीं अब इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 13 जुलाई से खेला जाएगा। इसके चलते हुए अब इस श्रृंखला का अंतिम मुकाबला जमैका में खेला जाने वाला है। वहीं यह टेस्ट मैच स्टार्क के लिए काफी अहम होने वाला है। क्यूंकि इस मैच में वह 100वीं बार ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट कैप पहनकर उतरने वाले हैं। इस ऐतिहासिक मैच में वह एक और महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
100वां टेस्ट खेलेंगे मिचेल स्टार्क :-
इस बीच 100 टेस्ट मैच खेलने वाले मिचेल स्टार्क केवल 12वें तेज गेंदबाज बनेंगे। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे पेसर भी होंगे। क्यूंकि उन्होंने क्रिकेट के सबसे मुश्किल फॉर्मैट में इस आंकड़े को छुआ है। वहीं उनसे पहले ग्लेन मैकग्रा ने अपनी टीम के लिए यह कारनामा किया है। जबकि उनका करियर बाकी तेज गेंदबाजों की ही तरह चोटों से काफी प्रभावित रहा है। इसके बावजूद भी यह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हर बार कमबैक करने में सफल भी रहा है।

इसके चले ही 35 की उम्र में भी यह लेफ्ट आर्म पेसर 145 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। जोकि बाकि के तेज गेंदबाजों की तुलना में अविश्वसनीय है। क्यूंकि इतनी उम्र में आकर तेज गेंदबाजों की स्पीड कम हो जाती है। लेकिन मिचेल स्टार्क ने अपने अनुशासन और कड़ी मेहनत की बदौलत इस मुश्किल को भी आसान बना दिया है। इसके लिए उन्होंने कई सालों तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट से भी दूरी बनाए रखी थी। यही उनके समर्पण को भी दर्शाता है।
महारिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंचे स्टार्क :-

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क ने अभी तक 99 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों की 190 पारियों में उन्होंने 395 विकेट लिए हैं। इस बीच 100वें टेस्ट मैच में अगर वह पांच विकेट ले लेते हैं तो उनके 400 विकेट पूरे हो जाएंगे। क्यूंकि टेस्ट क्रिकेट इतिहास में केवल दो ही फास्ट बॉलर यह कारनामा कर पाए हैं। उनसे पहले वसीम अकरम (409) और ग्लेन मैकग्रा (451) इस आंकड़े को छू पाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

