Wednesday, February 11

Moeen Ali Retirement: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali Retirement) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी सीरीज में उनका नाम नहीं था। उन्होंने कहा कि अब अगली पीढ़ी का समय आ गया है। वह दो बार वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके है। उन्होंने क्रिकेट की सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है। मोईन अली ने बढ़ती उम्र और लगातार खराब फिटनेस के चलते संन्यास लेने का फैसला किया है। इसके अलावा अब वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम में युवा खिलाड़ियों को अपनी जगह लेते हुए भी देखना चाहते हैं।

Moeen Ali Retirement मोईन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर नासिर हुसैन के साथ बातचीत करते हुए मोईन अली ने (Moeen Ali Retirement)अपने संन्यास की बात की है। मोइन अली ने कहा है कि, ” इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना उनके जीवन के सबसे अच्छे दिन थे। अब वो चाहते है कि युवा खिलाड़ी टीम को आगे बढ़ाएं। अब उन्होंने संस्यास इसलिए लिया है क्यूंकि अब वो पूरी तरह से फिट नहीं है।

Moeen Ali Retirement
image source : X

नासिर हुसैन के साथ बात करते हुए अली ने कहा कि, ” मैं इंग्लैंड टीम के लिए एक बार फिर से खेलने की कोशिश कर सकता था लेकिन मैं अब ऐसा नहीं करूंगा। क्यूंकि संन्यास के बाद भी मैं इंग्लैंड के लिए खेल सकता हूं। क्यूंकि मुझे पता है कि टीम के लिए बेहतर और आगे के लिए अच्छी चीजें क्या होंगी। अब ऐसे में मैं अपनी टीम के हित में फैसला लेना चाहता हूं।

Moeen Ali Retirement खराब फिटनेस के चलते मोईन अली ने लिया संन्यास :-

Moeen Ali Retirement
image source : X

इस क्रिकेट के खेल में कई ऐसे खिलाड़ी भी होते है जो फिट न होने के बाद या एक उम्र निकल जाने के बाद भी लगातार टीम में खेलते रहते हैं। और बाद में जाकर वो अपनी टीम के लिए घाटे का सौदा होते है। तभी तो अब मोईन अली (Moeen Ali Retirement)) ने खुद को पूरी तरह फिट न रहने के बाद संन्यास का फैसला लेकर एक बड़ा साहसिक कदम उठाया है।

Moeen Ali Retirement मोईन अली का शानदार क्रिकेट करियर :-

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोइन अली ((Moeen Ali Retirement)) ने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट मैचों की 118 पारियों में 5 शतक और 15 अर्धशतकों के साथ 3094 रन बनाए हैं। इन मैचों के दौरान अली के नाम 204 विकेट भी दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के लिए 138 वनडे मैचों की 102 पारियों में 3 शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से 2355 रन बनाए हैं।

Moeen Ali Retirement
image source : X

इसके अलावा अली वनडे में 111 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। अब बात टी 20 क्रिकेट की करते है तो मोईन अली ने 92 मैचों की 75 पारियों में 7 अर्धशतकों की मदद से 1229 रन बनाए हैं। इन मैचों में उनके नाम 51 टी20 विकेट भी दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: अमित सोतिया ने अर्धशतक लगाकर परे वारियर्स को दिलाई आसान जीत, कामेंग स्ट्राइकर्स को मिली APL 2024 की पहली हार

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version