Tuesday, February 17

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Mohammad Amir ने कहा है कि विराट कोहली की तुलना बाबर आजम या दुनिया के किसी भी अन्य क्रिकेटर से करने पर उन्हें हंसी आती है।

गौरतलब हो कि, पाकिस्तान के फैंस अक्सर बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करते हैं, क्योंकि पाकिस्तान के बल्लेबाज ने अपने करियर में भारतीय बल्लेबाज के कुछ रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे हैं।

हालांकि, दोनों के बीच होने वाली तुलनाओं ने अक्सर बाबर पर दबाव बढ़ाया है , जिसके चलते पिछले कुछ सालों में उनका फॉर्म खराब रहा है। हाल ही में, आमिर ने दुनिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ कोहली की तुलना पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने भारत के अनुभवी बल्लेबाज की प्रशंसा करते हुए उन्हें अतुलनीय बताया और उनको तीनों प्रारूपों में मैच जिताने की उनकी क्षमता वाला खिलाड़ी कहा।

Mohammad Amir
Mohammad Amir

आमिर ने क्रिकेट प्रेडिक्ट शो में कहा, “विराट कोहली इस पीढ़ी के सबसे महान खिलाड़ी हैं। मुझे हंसी आती है जब उनकी तुलना बाबर आजम, स्टीव स्मिथ या जो रूट से की जाती है। हम विराट कोहली की तुलना किसी से नहीं कर सकते, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए इतने मैच जीते हैं, जो किसी एक खिलाड़ी के लिए असंभव लगता है। सिर्फ एक प्रारूप में ही नहीं, बल्कि तीनों प्रारूपों में विराट इस पीढ़ी के सबसे महान बल्लेबाज हैं।”

पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे बताया कि, कैसे कोहली ने 2014 में इंग्लैंड के अपने खराब दौरे के बाद अपने करियर में शानदार वापसी की। आमिर ने मैदान पर उनकी लड़ाइयों पर भी बात की और कहा कि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उनके विकेट ने उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा, “विराट कोहली की कार्यशैली उन्हें सभी खिलाड़ियों से अलग करती है। 2014 में इंग्लैंड में अपने खराब दौर के बाद जिस तरह से उन्होंने वापसी की और फिर अगले 10 सालों तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया, वह कोई साधारण उपलब्धि नहीं थी। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उनका विकेट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था, जिसकी बदौलत हम फाइनल जीतने में सफल रहे। अगर विराट आउट नहीं होते तो हम फाइनल हार जाते, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि रनों का पीछा करते हुए विराट का रिकॉर्ड कितना शानदार है।”

विराट कोहली और बाबर आजम की अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तुलना

Virat Kohli
Virat Kohli

36 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर में कुल 541 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 52.62 की औसत से 27260 रन बनाए हैं, जिसमें 81 शतक और 141 अर्धशतक शामिल हैं। वह वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा (50) शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। कोहली ने अपने टेस्ट करियर में सात दोहरे शतक भी लगाए हैं।

दूसरी ओर, बाबर आजम आंकड़ों के मामले में उनके सामने बच्चे लगते हैं। आजम ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में अब तक कुल 306 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 46.94 की औसत से 14177 रन बनाए हैं, जिसमें 31 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं। आजम का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर टेस्ट में 195 रनों का रहा है। आजम अब तक टेस्ट क्रिकेट में एक भी दोहरा शतक नहीं लगा सके हैं।

Babar Azam
Babar Azam

इन आंकड़ों को देखकर यह साफ़ कहा जा सकता है कि, बाबर आजम को विराट कोहली के आसपास पहुँचने के लिए अभी और भी रन बनाने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं, उन्हें अभी भी कोहली की तरह रन चेज करने और रिस्क और कैलकुलेशन के साथ बल्लेबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाने की जरुरत है। फिलहाल, दोनों खिलाड़ियों की तुलना करना बिल्कुल भी सही नहीं है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version