Wednesday, June 17

Mohammed Siraj Mahira Sharma Relationship Rumors Truth or Fake: बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन नया नहीं है, लेकिन इस बार माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज के अफेयर की चर्चा ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी। अफवाहों का सिलसिला तब शुरू हुआ जब सिराज ने माहिरा की एक पोस्ट को लाइक किया और दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया। बस फिर क्या था, इंटरनेट पर कहानियां बननी शुरू हो गईं।

कौन हैं माहिरा शर्मा?

Mohammed Siraj Mahira Sharma Relationship Rumors Truth or Fake
Mohammed Siraj Mahira Sharma Relationship Rumors Truth or Fake/Getty Images

माहिरा शर्मा एक फेमस मॉडल, फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हिंदी भाषा की फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया है। वह हिंदी भाषा के रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 50 से भी अधिक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है और उनका फीचर पंजाबी सॉन्ग लहंगा यूट्यूब पर 1 बिलियन से भी अधिक व्यूज हासिल कर चुका है।

आपको बता दें कि, माहिरा शर्मा को असली पहचान बिग बॉस 13 से मिली थी। इसके अलावा उन्होंने नागिन 3, कुंडली भाग्य, और बेपनाह प्यार जैसे टीवी शोज में भी काम किया है। इससे पहले उनका नाम पारस छाबड़ा के साथ भी जोड़ा गया था, जिनसे उनकी नजदीकियां बिग बॉस 13 के दौरान बढ़ी थीं। फिलहाल, माहिरा म्यूजिक वीडियोज और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

मोहम्मद सिराज ने डेटिंग के खबरों को बताया अफवाह

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इन अफवाहों ख़ारिज किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि, ये सारी बातें बिल्कुल झूठी और बेबुनियाद हैं। उन्होंने पैपराज़ी से अपील की कि, उनसे माहिरा के बारे में सवाल पूछना बंद करें। लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आया जब सिराज ने कुछ देर बाद अपनी पोस्ट डिलीट कर दी उसके बाद बस फिर क्या था, फैंस का शक और भी बढ़ गया।

माहिरा शर्मा ने खुद को बताया सिंगल

सिराज की डिलीट की गई पोस्ट के बाद, माहिरा शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रिलेशनशिप की अफवाहों पर फुलस्टॉप लगा दिया। उन्होंने साफ कहा “मेरी पर्सनल लाइफ पर बेवजह कयास लगाना बंद करें। मैं सिंगल हूं और किसी को डेट नहीं कर रही हूं।”

इतना बोलने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे, क्योंकि माहिरा की आईपीएल इंटरेस्ट को लेकर भी कुछ सवाल उठे थे। जब वो एक अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचीं, तो फोटोग्राफर्स ने मजाक में उनसे IPL और उनकी फेवरेट टीम के बारे में पूछ लिया। बस, यही बात फिर से सुर्खियों में आ गई।

सिराज और माहिरा के बीच क्या सच में कुछ था?

Mohammed Siraj Mahira Sharma Relationship Rumors Truth or Fake
Mahira Sharma and Siraj/Getty Images

अब सवाल ये उठता है कि क्या सिराज और माहिरा के बीच सच में कुछ चल रहा था या फिर ये सिर्फ फैंस की बनाई हुई कहानी थी। सच्चाई जो भी हो, लेकिन फिलहाल सिराज और माहिरा दोनों ने ही साफ कर दिया है कि वो किसी को डेट नहीं कर रहे। अब देखना होगा कि फैंस इस पर यकीन करते हैं या फिर नई कहानियां बनाने में लगे रहते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version