Saturday, February 14

भारतीय टीम इस समय यूएई में हैं। जहाँ पर एशिया कप की तैयारी चल रही हैं। टीम इंडिया को अपना पहला मैच हांगकांग के खिलाफ खेलना है। पहला मुकाबला 10 सितम्बर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा।

स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह भी इस समय एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के साथ हैं और यूएई में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि इस मैच से पहले उनका एक पुराना किस्सा सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस को अचंभित कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक बार जानवर ने उनके हाथ का मांस खा लिया था, जिसका असर आज भी उनके शरीर पर दिखता है।

बन्दर के अटैक से बुरी तरह जख्मी हुए थे रिंकू सिंह

Monkey Attack On Rinku Singh Hands
Monkey Attack On Rinku Singh Hands

दरअसल रिंकू सिंह ने पॉडकास्टर राज शमानी को एक पॉडकास्ट दिया था। जिसमें उन्होंने यह खुलासा किया है। इस शो के दौरान स्टार बल्लेबाज ने बताया कि बचपन में एक बार बारिश के दौरान मैं अपने भाई के साथ खेतों में घूम रहा था और तभी अचानक से एक बंदर ने आकर उनके ऊपर पर हमला कर दिया और उसने बाएं हाथ को जोर से पकड़ लिया। उस समय बारिश की वजह से खेतों में कोई नहीं था।

उन्होंने आगे बताया कि, बंदर इतना ज्यादा गुस्से में था कि उनके भाई के पत्थर मारने के बाद भी वो हाथ हाथ नहीं छोड़ रहा था। हालांकि जब बंदर भागा तो उनके हाथ से काफी मांस निकल चुका था और हालत इतनी खराब हो गई थी कि हड्डी तक दिखाई दे रही थी।

अभी भी दिखता है असर

रिंकू ने कहा कि उस समय बंदर के काटने से उनका मांस तक निकल गया था और खून बहुत ज्यादा बह रहा था जिससे घरवालों को लगा कि शायद वो बच भी नहीं पाएंगे। उसके बाद किसी तरह से उनका इलाज हुआ और हाथ बच तो गया, लेकिन उसका असर आज भी होता है।

दोनों हाथों के वजन में हैं अंतर

इस शो में रिंकू सिंह ने आगे ये भी बताया कि कुछ समय पहले नेशनल क्रिकेट एकडेमी में जब उनका DEXA स्कैन हुआ था तो काफी हैरान करने वाली सच्चाई बाहर आई थी। दरअसल उस रिपोर्ट से ये पता चला था कि उनके दोनों हाथों के वजन में करीब 1 किलो का अंतर है। जिस हाथ पर बंदर ने काटा था, उसका वजन आज भी दूसरे हाथ से कम है।

राज शमानी ने जब रिंकू से पूछा कि क्या उस हमले की वजह से उन्हें फिटनेस या ट्रेनिंग में कोई दिक्कत आती है, तो उन्होंने कहा, “हाँ, बाएं हाथ से मैं उतना वजन नहीं उठा पाता जितना दाएं हाथ से उठा लेता हूँ।”

आईपीएल में 5 छक्के लगाने से लेकर तय किया टीम इंडिया का सफर

इतनी कठिनाई के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे, जिसके चलते उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल सकी। उनकी कहानी बहुत से लोगों को प्रेरणा देती है।

उन्होंने आईपीएल में रिंकू सिंह को 5 छक्के मारे थे, जिन्होंने भारतीय टीम में आने के लिए उनके रास्ते खोल दिए थे। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के फिनिशर बने हुए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version