क्रिकेट सिर्फ चौके-छक्कों का नहीं, बल्कि धैर्य और मेहनत का खेल है। खासकर गेंदबाज़ों के लिए, जो मैच दर मैच लंबी-लंबी स्पेल फेंकते हैं और विरोधी टीम की कमर तोड़ते हैं। आज हम बात कर रहे हैं उन महान गेंदबाज़ों की, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा गेंदें फेंकी हैं और इतिहास रच दिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा गेंदें डाली है।

7. हरभजन सिंह (भारत)

Harbhajan Singh, most balls in Tests, ODIs and T20 Internationals/Getty Images

1998 से 2016 तक हरभजन सिंह ने 367 मैचों में 41,671 गेंदें डालीं। 711 विकेट के साथ वह भारत के सबसे सफल ऑफ स्पिनर्स में शामिल हैं।

6. ग्लेन मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया)

Mcrath, Most balls in Tests, ODIs and T20 Internationals/Getty Images

ग्लेन मैकग्रा ने 1993 से 2007 तक 376 मैचों में 42,266 गेंदें फेंकीं और 949 विकेट लिए। उनकी गेंदबाज़ी का औसत मात्र 21.76 रहा। मैकग्रा की लाइन-लेंथ की परफेक्शन आज भी मिसाल है।

5. डेनियल विटोरी (न्यूज़ीलैंड)

Daniel Vettori, Most balls in Tests, ODIs and T20 Internationals/Getty Images

डेनियल विटोरी ने 1997 से 2015 तक 442 मैचों में 43,661 गेंदें फेंकीं। 705 विकेट उनके नाम हैं। 32.42 की औसत और 3.14 की इकॉनमी के साथ उन्होंने अपने करियर में शानदार प्रदर्शन किया।

4. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)

James Anderson, Most balls in Tests, ODIs and T20 Internationals/Getty Images

2024 तक सक्रिय रहने वाले एंडरसन ने अब तक 401 मैचों में 50,043 गेंदें फेंकी हैं और 991 विकेट झटके हैं। 27.28 की औसत से उनकी गेंदबाज़ी इंग्लैंड के लिए अमूल्य रही है। वह स्विंग के बादशाह माने जाते हैं।

3. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)

Shane Warne/Getty Images

1992 से 2007 तक चले अपने करियर में वॉर्न ने 51,347 गेंदें फेंकी और 1001 विकेट अपने नाम किए। 25.51 की औसत और 2.98 की इकॉनमी के साथ उन्होंने अपनी स्पिन का जादू पूरी दुनिया को दिखाया।

2. अनिल कुंबले (भारत)

Anil kumle/Getty Images

भारतीय स्पिन गेंदबाज़ी की रीढ़ कहे जाने वाले अनिल कुंबले ने 403 इंटरनेशनल मैचों में 55,346 गेंदें फेंकी और 956 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10/74 रहा। 37 बार 5 विकेट और 8 बार 10 विकेट के साथ वो भारत के सबसे बड़े मैच विनरों में गिने जाते हैं।

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)

Muttiah Muralitharan/Getty Images

क्रिकेट की दुनिया में मुरलीधरन का नाम सबसे ऊपर है। 1992 से 2011 तक खेले 495 मैचों में उन्होंने 63,132 गेंदें फेंकी और 1347 विकेट चटकाए। उनका गेंदबाज़ी औसत 22.86, इकॉनमी 2.92 और स्ट्राइक रेट 46.8 रहा। 77 बार 5 विकेट और 22 बार 10 विकेट, ये आंकड़े बताते हैं कि मुरली किस स्तर के मैच विनर थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version