क्रिकेट के मैदान पर अगर कोई खिलाड़ी हर गेंद पर सक्रिय रहता है, तो वह विकेटकीपर होता है। किसी भी मैच में विकेटकीपर का एक कैच या स्टंपिंग पूरे मैच का रुख बदल सकता है। अब तक वनडे क्रिकेट के लंबे इतिहास में कई महान विकेटकीपर हुए हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी शानदार कैच और स्टंपिंग क्षमताओं के बल पर रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आज हम ODI क्रिकेट में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले टॉप-5 विकेटकीपरों के बारे में बताएंगे।।
अब तक वनडे मैच में सबसे अधिक डिसमिसल करने वाले टॉप 5 खिलाडी
1. कुमार संगकारा- श्रीलंका (2000- 2015)

श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 404 मैचों में 353 पारियों में विकेटकीपिंग की और कुल 383 कैच पकड़कर बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजा। उन्होंने स्टंपिंग में कुल 482 डिसमिसल किए हैं। उनका औसत 1.365 प्रति पारी का रहा है। विकेटकीपर के रूप में एक पारी में अधिकतम 4 कैच और एक स्टंप शामिल है।
2. एडम गिलक्रिस्ट- ऑस्ट्रेलिया (1996- 2008)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने 1996 से 2008 तक खेले गए 287 मैचों में 417 कैच और कुल 472 डिसमिसल किए थे। उनका प्रति पारी औसत 1.679 डिसमिसल का रहा है। उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा 6 कैच भी पकड़े, जो अपने आप में एक बेहतरीन रिकॉर्ड है।
3. एमएस धोनी- भारत (2004- 2019)

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी हैं उन्होंने ने सिर्फ अपनी कप्तानी से नहीं बल्कि विकेट के पीछे भी कमाल किया है। 350 वनडे मैचों में उन्होंने 321 कैच और कुल 444 डिसमिसल किए हैं। स्टंपिंग में तो वो सबसे आगे हैं। उन्होंने कुल 123 स्टंपिंग की हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड है। उनका डिसमिसल औसत 1.286 प्रति पारी रहा। विकेटकीपर के रूप में एक पारी में अधिकतम 5 कैच और एक स्टंप शामिल है।
4. मार्क बाउचर- दक्षिण अफ्रीका (1998- 2011)

दक्षिण अफ्रीका के भरोसेमंद विकेटकीपर मार्क बाउचर भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। उन्होंने 295 वनडे में 402 कैच पकड़े और कुल 424 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। उनका डिसमिसल औसत 1.462 डिसमिसल प्रति पारी के औसत से है। विकेटकीपर के रूप में बाउचर ने एक पारी में अधिकतम 6 कैच लिए हैं।
5. मुशफिकुर रहीम- बांग्लादेश (2006- 2025)

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम ने 274 मैचों में 241 कैच पकड़े और कुल 297 डिसमिसल कर चुके हैं। उनका प्रति पारी औसत 1.151 रहा और एक पारी में सबसे ज्यादा 5 कैच लपकने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है

