क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनना हर खिलाड़ी का सपना होता है। किसी एक मैच में जबर्दस्त प्रदर्शन कर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हासिल करना तो फिर भी आसान है, लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ (Player of the series) बनने के लिए प्रदर्शन में श्रेष्ठ स्तर को लगातार बनाए रखना जरूरी होता है। इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड हासिल करने वालो भारत के 5 खिलाडियों पर नज़र डालते हैं।
वो 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवार्ड से सबसे अधिक बार नवाज़ा गया है
1. विराट कोहली (21 बार )

विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2008 में वनडे मैच से की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 550 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 302 वनडे, 123 टेस्ट और 125 टी20 मैच शामिल हैं। अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोहली को अब तक 21 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवार्ड मिल चुका है। तीनों फॉर्मेट्स की तुलना करें तो वनडे में उन्होंने सबसे ज्यादा 11 बार यह अवार्ड जीता है, जबकि टी20 में 7 बार और टेस्ट में 3 बार उन्हें यह सम्मान मिला है। इससे साफ़ पता चलता है कि वनडे फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन सबसे ज़बरदस्त रहा है।
2. सचिन तेंदुलकर (20 बार)

1989 में सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच, 463 वनडे मैच और एक टी20I इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। तेंदुलकर सारे फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। आज भी युवा क्रिकेटर उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। वो 20 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में 5 बार और वनडे में 15 बार उन्होंने इस अवार्ड से नवाजा गया है।
3. रविचंद्रन अश्विन (11 बार)

प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट भारत के स्पिनर बॉलर आर अश्विन का है, उन्होंने अब तक केवल 281 मैच (106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। और 11 बार यह अवार्ड जीते हैं। कुंबले के बाद भारत की ओर से टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर अश्विन ने टेस्ट में 10 और टी20I में एक बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने चुके हैं।
4. सौरव गांगुली (10 बार)

सौरव गांगुली ने 1992 में इंटरनेशनल क्रिकेट में आगाज किया था। फिलहाल वो सारे फॉर्मेट से सन्याश ले चुके हैं। गांगुली ने अपने करियर में कुल 424 मैच ( 113 टेस्ट और 311 वनडे ) इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान इन्हें 10 बार इस अवार्ड से नवाज़ा गया है। टेस्ट क्रिकेट में 3 बार और वनडे में 7 बार उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला चूका हैं ।
5. रोहित शर्मा (9 बार)

रोहित शर्मा ने 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में आगाज़ किया। वनडे फॉर्मेट में हिटमैन ने सबसे अधिक 264 रन बनाए हैं। रोहित अब तक कुल 499 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमे 67 टेस्ट, 273 वनडे मैच और टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। शर्मा को अब तक 9 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड मिल चूका है। टेस्ट में 2, वनडे में 5 बार और टी20 में उन्होंने 2 बार यह अवार्ड जीता है।







