Friday, March 13

क्रिकेट एक टीम गेम होता है, लेकिन हमेशा उन खिलाड़ियों को ज्यादा महत्व दिया जाता है, जो अकेले दम पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैच जीता सकें। वनडे फॉर्मेट काफी लंबा है और इसमें बल्लेबाजों के पास अपना माइलस्टोन पूरा करने के लिए पर्याप्त समय होता है। हालांकि, केवल शतक बनाने से ही मैच जीता या हारा नहीं जाता है।

इस आर्टिकल में हम उन खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने ओडीआई में शतक नहीं लगाया है, लेकिन उस दौरान वो रन बहुत बना चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा खिलाड़ी पाकिस्तान के हैं, जो बिना शतक लगाए इतने रन बना चुके हैं।

इन खिलाड़ियों ने वनडे में बिना शतक बनाए सबसे ज्यादा रन

5. रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 2806 रन

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अभी भी क्रिकेट के दो फॉर्मेट में खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले साल टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था, जबकि बाकी अन्य दो प्रारूपों में अभी भी टीम का अहम हिस्सा हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे में इस धाकड़ खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था।

रविंद्र जडेजा ने वनडे में 204 मैचों में 32.62 की औसत से 2,806 रन बना लिए हैं। वो आज भी दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर में शामिल हैं। भले ही यह दिग्गज खिलाड़ी ओडीआई क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हों, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट स्कोर 87 रन है और वो 51 बार नाबाद रहे हैं।

4. हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) 2943 रन

Heath Streak
Heath Streak

हीथ स्ट्रीक ज़िम्बाब्वे के दमदार खिलाड़ी थे। हालांकि, अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। सितंबर 2023 में उनका निधन हो गया था। उनका मुख्य काम भले ही गेंदबाजी था, लेकिन ऐसा भी नहीं था कि वो बल्लेबाजी नहीं कर सकते थे। उन्होंने अपने देश के लिए कई बार धमाकेदार पारियां खेली हैं, जिनके चलते टीम को जीत मिली है।

लेकिन वो कभी इस फॉर्मेट में शतक नहीं बना पाए। दिग्गज खिलाड़ी ने ओडीआई में अपनी टीम के लिए 189 मैचों में 2,943 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 79 रन है।

3. मोईन खान (Moin Khan) 3266 रन

Moin Khan
Moin Khan

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान ने अपने पीक में बहुत दफा टीम को संकट से उभारा। हालांकि, वो पावर हिटिंग में मात खा जाते थे, जिसके चलते वो कभी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। लेकिन उस दौरान उन्होंने छोटी मगर उपयोगी पारियां खेली थीं, जो भले ही स्कोरशीट में न दिखती हों, लेकिन मैच के लिहाज से वो काफी शानदार थीं।

मोईन खान ने पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में 219 मैचों में 23.00 की औसत से 3,266 रन बनाए हैं। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर नाबाद 72 रन है।

2. वसीम अकरम (Wasim Akram) 3717 रन

Wasim Akram
Wasim Akram

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर वसीम अकरम अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर थे, जिसमें उनकी बल्लेबाजी कहीं छिप सी जाती थी। उन्होंने अपने करियर में कई बार अपने देश को संकट से उबारा है। गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी वो अपना जोहर दिखाने में पीछे नहीं रहते थे।

वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट के 356 मैचों में 16.52 की औसत से 3,717 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 86 रन था। इसके साथ उन्होंने 23.52 की औसत से 502 विकेट भी लिए हैं।

1. मिस्बाह उल हक (Misbah Ul Haq) 5122 रन

Misbah Ul Haq
Misbah Ul Haq

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और उनके सफलतम बल्लेबाजों में से एक मिस्बाह उल हक वनडे क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर आते हैं। उन्होंने लंबा समय तक टीम की बल्लेबाजी की बागडोर संभाली है। हालांकि, उनका बैटिंग ऑर्डर हमेशा सवालों के घेरे में रहता था, क्योंकि वो जितने अच्छे बल्लेबाज थे, उन्हें काफी ऊपर आना चाहिए था, लेकिन वो नीचे आते थे।

मिस्बाह ने वनडे में 162 मैचों में 43.40 की औसत से 5,122 रन बनाए हैं। वहीं इस खिलाड़ी का ओडीआई में बेस्ट स्कोर नाबाद 96 रन है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version