Friday, March 13

एशिया कप, एशिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत साल 1984 में हुई थी। जिसके बाद से ये टूर्नामेंट लगातार एक्सपैंड होता जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कई नई टीमों को भी मौका मिला है। ताकि, उनको बड़ी टीमों के साथ खेलने का अनुभव प्राप्त हो सकें। इस बार इस टूर्नामेंट का आयोजन टी20 फॉर्मेट में किया जायेगा।

टीम इंडिया, एशिया कप की सबसे सफल टीम है। उन्होंने इस ख़िताब को 8 बार अपने नाम किया है। जिसमें उनके बल्लेबाज और गेंदबाजों का अहम योगदान रहा है। तो चलिए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट में किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

इन गेंदबाजों ने लिए हैं टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट

1. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) 13 विकेट

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एशिया कप में विकेट लेने के मामले में टॉप पर है। उनकी स्विंग गेंदबाजी के आगे अच्छे से अच्छा बल्लेबाज भी नतमस्तक हो जाता था। उनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इस टी20 मल्टी नेशन इवेंट में 6 मैचों में 9.46 की औसत और 10.61 की स्ट्राइक रेट तथा 5.34 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए है। इस दौरान उन्होंने एक बार पंजा भी खोला हुआ है। इस दौरान 4 रन खर्च करके 5 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

2. अमजद जावेद (Amjad Javed) 12 विकेट

Amjad Javed
Amjad Javed

यूएई के खिलाड़ी अमजद जावेद एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आते है। वो भले ही एसोसिएट टीम के लिए खेलते हो लेकिन, इस बड़े टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी स्किल और टेम्परामेंट का बेहतरीन नजारा दिखाया है।

टी20 मल्टी नेशन टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 14.08 की औसत और 11.50 के स्ट्राइक रेट तथा 7.34 से 12 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनके नाम 25 रन देकर 3 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है।

3. मोहम्मद नवीद (Mohammad Naveed) 11 विकेट

Mohammad Naveed
Mohammad Naveed

यूएई के एक और गेंदबाज मोहममद नवीद ने एशिया कप में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में इस ख़ास सूची में जगह बना रखी है। वो इस मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। अमजद की तरह नवीद भी एसोसिएट टीम से खेलते हैं। लेकिन, टैलेंट के मामले में वो किसी भी खिलाड़ी से कम नहीं है।

उन्होंने इस टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट में 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें, 13.18 की औसत और 15.09 की स्ट्राइक रेट तथा 5.24 की इकॉनमी के साथ 11 विकेट लिए हैं। इस दौरान 14 रन देकर 3 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

4. राशिद खान (Rashid Khan) 11 विकेट

Rashid Khan
Rashid Khan

अफ़ग़ानिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर आते है। वो एशिया के ही नहीं बल्कि, विश्व के धाकड़ गेंदबाजों में शामिल हैं। उनकी फिरकी के सामने बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी चारों खाने चित्त हो जाता है।

इस फॉर्मेट में खेले 8 मैचों में उनके नाम 18.36 की औसत और 16.90 के स्ट्राइक रेट तथा 6.51 की इकॉनमी से 11 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान 22 रन देकर 3 विकेट लेना उनका सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

5. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 11 विकेट

Hardik Pandya
Hardik Pandya

भारत के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बड़े मैचों के खिलाड़ी माने जाते हैं। जहाँ पर भी कठिन परिस्थिति होती है, वो गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करतके दिखाते हैं। जिसके चलते वो इस ख़ास लिस्ट में भी शामिल हैं। वो एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में विकेट लेने के लिहाज से पांचवे नंबर पर आते है।

उन्होंने इस फॉर्मेट में 8 मैच खेलते हुए 18.81 की औसत और 16.09 के स्ट्राइक रेट तथा 7 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं। इस दौरान 8 रन खर्च करके 3 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version