Tuesday, June 16

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। लेकिन इस फॉर्मेट में जब भी भारतीय टीम मैदान पर खेलने के लिए उतरती है तो विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों पर दबाव भी साफ दिखाई देता है। क्यूंकि इस दौरान भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक पाना उनके लिए आसान काम नहीं होता है। लेकिन इस बीच कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने इस दबाव को पीछे छोड़ते हुए भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलीं हैं। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

1. इविन लुईस :-

इस सूची में पहले पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इविन लुईस का नाम आता है। साल 2017 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 125 रनों की आतिशी पारी खेली थी। उस समय यह मैच किंग्सटन के मैदान पर खेला गया था। इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने तब 62 गेंदों का सामना किया था।

Evin Lewis
Evin Lewis

इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 12 छक्के भी निकले थे। उस समय उनकी स्ट्राइक रेट 201.61 की रही थी। वहीं भारतीय टीम ने इस मैच में पहले खेलते हुए अपने 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में कैरेबियाई टीम ने अपना केवल एक विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

2. शेन वॉटसन :-

इस मामले में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन का नाम आता है। साल 2016 में उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 124 रनों की तूफानी पारी खेली थी। तब यह मैच सिडनी के मैदान पर खेला गया था। इस पारी के लिए उन्होंने 71 गेंदों का सामना किया था।

Shane Watson
Shane Watson

वहीं तब उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के भी आए थे। जबकि उनकी रेट 174.64 की रही थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन तब इसको भारतीय टीम ने सिर्फ अपने 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

3. ग्लेन मैक्सवेल :-

सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के एक और स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का नाम आता है। साल 2019 में उन्होंने भी भारतीय टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 113 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं तब यह मैच बेंगलुरु में खेला गया था। मैक्सवेल ने अपनी इस पारी के लिए 55 गेंदों का सामना किया था।

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

उनकी इस पारी में हमें 7 चौके और 9 छक्के भी देखने को मिले थे। जबकि इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 205.45 की रही थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने केवल अपने 3 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

4. जोश इंगलिस :-

इस सूचि में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के जोश इंगलिस का नाम आता है। साल 2023 में उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ खेलते हुए 110 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी के लिए उन्होंने तब 50 गेंदों का सामना किया था। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के भी आए थे।

Josh Inglis
Josh Inglis

जबकि इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 220 की रही थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने अपने 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने भी 8 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। वहीं इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 80 रन की पारी खेली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version