Top 5 Batsmen with Most Runs at No. 4 in Test Cricket History: टेस्ट क्रिकेट में हर बल्लेबाज़ी क्रम की अपनी अहमियत होती है, लेकिन नंबर 4 की भूमिका सबसे खास मानी जाती है। इस स्थान पर बल्लेबाज़ को शुरुआती विकेट गिरने के बाद टीम को संभालना होता है और लंबी पारी खेलनी होती है। ऐसे में जो खिलाड़ी इस पोजीशन पर सफल होते हैं, उन्हें टेस्ट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है।
वर्तमान समय में जो रूट नंबर 4 पर खेलते हुए लगातार रन बना रहे हैं और अपनी टीम की रीढ़ बने हुए हैं। लेकिन इस नंबर पर उनके आंकड़े विराट कोहली से भी बेहतर हैं, लेकिन इस मामले में उनसे आगे तीन बल्लेबाज और भी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन नंबर 4 बल्लेबाज़ों के बारे में, जिन्होंने इस स्थान पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
ये हैं टेस्ट क्रिकेट में नंबर 4 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
5. विराट कोहली (भारत) – 7,564 रन, औसत 50.09
इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली, जिन्होंने नंबर 4 पर 7,564 रन बनाए हैं। उनका औसत 50.09 है और उन्होंने सभी परिस्थितियों में शतकों की झड़ी लगाई है।
विराट की सबसे बड़ी ताकत है उनका आत्मविश्वास और आक्रामकता, जो उन्होंने इस पोजीशन पर पूरी तरह से झलकाई। उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ों और स्पिनरों दोनों के खिलाफ शानदार पारियां खेली हैं और टीम इंडिया को कई मुश्किल हालातों से बाहर निकाला है।
4. जो रूट (इंग्लैंड) – 8,316 रन, औसत 52.30
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने नंबर 4 पर 8,316 रन बनाए हैं और उनका औसत है 52.30। रूट की खासियत उनकी लंबी पारियां खेलने की क्षमता है।
अभी भी वह टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय हैं और उनके खेल को देखकर लगता है कि वह आने वाले समय में इस सूची में और ऊपर पहुंच सकते हैं। वह इस पोजीशन पर इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं।
3. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 9,033 रन, औसत 61.86
दुनिया के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक जैक्स कैलिस ने नंबर 4 पर बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने इस पोजीशन पर 9,033 रन बनाए और उनका औसत 61.86 रहा, जो इस सूची में सबसे ज्यादा है।
कैलिस अपनी तकनीकी मजबूती और एकाग्रता के लिए जाने जाते थे। हालांकि, उन्होंने करियर की शुरुआत में नंबर 3 पर भी खेला, लेकिन नंबर 4 पर उनका प्रदर्शन सबसे ज़्यादा चमकदार रहा।
2. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 9,509 रन, औसत 52.24
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज़ महेला जयवर्धने ने भी नंबर 4 पर शानदार प्रदर्शन किया। 9,509 रन और 52.24 की औसत के साथ उन्होंने अपनी टीम के लिए कई अहम पारियां खेलीं। खास तौर पर घरेलू मैदानों पर उनकी परफॉर्मेंस बेहद प्रभावशाली रही।
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 13,492 रन, औसत 54.4
इस सूची में भारत के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 13,492 रन बनाए हैं। यह आंकड़ा बाकी सभी खिलाड़ियों से कहीं आगे है। उनका औसत 54.4 रहा है और उन्होंने हर तरह की परिस्थितियों में रन बनाए।
सचिन का तकनीकी कौशल, धैर्य और दबाव में खेलने की क्षमता उन्हें नंबर 4 का बादशाह बनाता है। उनकी इस पोजीशन पर की गई पारियों को आज भी क्लासिक माना जाता है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

