Wednesday, March 18

Most Runs in a series in WODIs: पिछले कुछ सालों में महिला क्रिकेट बहुत तेज़ी से आगे बढ़ा है। खास तौर पर महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन खेल दिखाकर इस खेल को नई पहचान दी है। एक ही सीरीज़ में बार-बार रन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता।  लंबी प्रतियोगिता में एक ही सीरीज़ के दौरान लगातार रन बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस आर्टिकल में हम उन महिला खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने महिला वनडे क्रिकेट के एक सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन अपनी टीम के लिए जोड़ चुकी हैं।

ये वो महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

5. नैट सिवर-ब्रंट (इंग्लैंड)

नैट सिवर-ब्रंट ने इस सूची में 5 की जगह 4 शतक लगाए, लेकिन उनका योगदान भी काफी शानदार रहा। उन्होंने 18 मैचों में 789 रन बनाए और उनका औसत 60.69 रहा, जो उनकी लगातार अच्छे प्रदर्शन को दिखाता है। ऑलराउंडर होने के बावजूद बल्लेबाज़ी में उनका योगदान इंग्लैंड टीम के लिए बहुत अहम साबित हुआ।

4. हेले मैथ्यूज़ (वेस्टइंडीज)

ICC Women’s Championship 2022- 2025 में वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज़ ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21 मैचों में 5 शतक लगाए और कुल 918 रन बनाए। 51.00 का औसत उनकी लगातार अच्छी और भरोसेमंद बल्लेबाज़ी को दिखाता है। ओपनर के तौर पर हेले मैथ्यूज़ नई गेंद से खेलने के साथ-साथ पारी को अंत तक संभालने की क्षमता रखती हैं। इस सीरीज़ में उनकी 141 रनों की पारी को उनके सबसे यादगार प्रदर्शनों में गिना जाता है।

3. मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग को महिला क्रिकेट की सबसे महान बल्लेबाज़ों में गिना जाता है। ICC Women’s Championship 2014- 2016/17 में उन्होंने 5 शतक लगाए और कुल 1232 रन बनाए। 72.47 का औसत इस सूची में सबसे ज़्यादा रहा। उनकी मज़बूत तकनीक, सही शॉट खेलने की समझ और दबाव में शांत रहकर रन बनाने की क्षमता ने इस सीरीज़ को ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट के सुनहरे दौर का प्रतीक बना दिया।

2. लॉरा वोलवार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ड्ट ने 2022 से 2024 के बीच 5 शतक लगाकर खुद को भविष्य की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में साबित किया। उन्होंने 24 मैचों में 1234 रन बनाए और इस सूची में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। इस दौरान उनकी 184* रनों की पारी किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रही। 64.94 के शानदार औसत के साथ वोलवार्ड्ट ने यह दिखाया कि वे धैर्य और मज़बूत तकनीक के सहारे लंबी और प्रभावशाली पारियाँ खेलने में पूरी तरह सक्षम हैं।

1. स्मृति मंधाना (भारत)

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने 2022- 2025 की सीरीज़ में 5 शतक लगाकर खुद को दुनिया की बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज़ों में शामिल किया। उन्होंने 24 मैचों में 1358 रन बनाए और इस सूची में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। उनका आक्रामक बल्लेबाज़ी अंदाज़ और 96 से अधिक का स्ट्राइक रेट दिखाता है कि वे सिर्फ संभलकर खेलने वाली नहीं, बल्कि मैच का रुख बदलने की क्षमता रखने वाली खिलाड़ी हैं। भारत की कई अहम जीतों में उनकी शतकीय पारियाँ बहुत निर्णायक साबित हुईं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version