इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। क्योंकि इस मुकाबले में बहुत से रिकॉर्ड्स बने हैं। इंग्लिश टीम पहली ऐसी टीम बन गई है जिन्होंने इस फॉर्मेट में फुल मेंबर में पहली बार 300 रन बनाए।
साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की इस मुकाबले में जमकर कुटाई हुई। वहीं कुछ एक टी20 में सबसे ज्यादा रन खाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस अनचाही लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं।
एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज
5. काइल एबॉट (Kyle Abott) – 68 रन

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज काइल एबॉट टी20 क्रिकेट में एक मैच के दौरान सबसे ज्यादा रन खर्च करने के मामले में पांचवें नंबर पर आते हैं। वो 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे। इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 17.00 की इकॉनमी से 68 रन खर्च करते हुए 1 विकेट लिया था। विंडीज बल्लेबाजों ने उन्हें रिमांड में लिया था और हर ओवर में अच्छी-खासी हिटिंग की थी।
4. बेरी मैकार्थी (Barry Mccarthy) – 69 रन

आयरलैंड के गेंदबाज बेरी मैकार्थी भी इस अनचाही लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने साल 2017 में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में यह रन लुटाए थे। उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 17.25 की इकॉनमी से 69 रन दिए थे और एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए थे। इस मैच में उनका दिन कुछ खास नहीं जा रहा था, उसके बाद भी उन्हें पूरे ओवर फेंकने पड़े जिसके चलते उन्होंने इतने रन लुटाए थे।
3. कागिसो रबादा (Kagiso Rabada) – 70 रन

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज कागिसो रबादा की गिनती इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में होती है। हो भी क्यों न, उन्होंने ऐसा प्रदर्शन भी किया है। लेकिन पिछले कुछ समय में उनकी व्हाइट बॉल की फॉर्म में गिरावट देखने को मिल रही है। वो वैसी गेंदबाजी करने में सफल नहीं हो रहे हैं जिसके लिए वो जाने जाते थे। यह धाकड़ खिलाड़ी न तो विकेट लेने में सफल हो रहा है और न ही रनों पर लगाम लगाने में सफल हो रहा है।
कागिसो रबादा के लिए यह मैच भुलाने लायक है। क्योंकि, यह न सिर्फ उनके टी20 करियर का सबसे महंगा स्पेल था बल्कि वो इस दौरान कंट्रोल में भी नहीं थे, जिसके कारण लगातार नो बॉल फेंक रहे थे। रबादा ने इस मैच में 4 ओवरों में 17.50 की इकॉनमी से 70 रन खर्च किए और एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए थे।
2. कासुन रजिथा (Kasun Rajitha) – 75 रन

श्रीलंका के तेज गेंदबाज कासुन रजिथा भी एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 में एडिलेड में खेले गए मुकाबले में यह अनचाहा रिकॉर्ड हासिल किया था।
रजिथा ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 18.75 की इकॉनमी से 75 रन दिए थे और वो एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए थे।
1. लियम मैकार्थी (Liam Mccarthy) – 81 रन

आयरलैंड के गेंदबाज लियम मैकार्थी के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे महंगा स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इसी साल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रीडी में हुए मुकाबले में ये रन खाए थे। इस फास्ट बॉलर ने 4 ओवरों के स्पेल में 20.25 की इकॉनमी से 81 रन दिए थे।

