Saturday, March 7

साल 2025 खत्म होने वाला है। इस बार भी क्रिकेट में कई शानदार पल देखने को मिले, जबकि कई रोंगटे खड़े करने वाले मैच भी हुए। इस साल कई बड़े खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट लेकर हैरान कर दिया। खेल किसी के लिए रुकता नहीं है और उनकी जगह नए खिलाड़ियों ने अपना नाम बनाया।

हर दिन क्रिकेट में कोई न कोई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। इस साल भी ऐसा देखने को मिला है। तो चलिए जानते हैं कि साल 2025 में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

3. जो रूट (Joe Root) – 1598 रन

Joe Root
Joe Root

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के लिए यह साल कमाल का रहा है। उन्होंने इस साल कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। पूर्व इंग्लिश कप्तान ने इस साल ढेरों रन बनाए, जिसके चलते वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा है।

यही नहीं, उनके टेस्ट करियर में सिर्फ एक चीज पर सवाल उठाए जाते थे कि उनके नाम ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं है, और इस बार उन्होंने वह भी पूरा कर लिया है। ब्रिस्बेन में हुए दूसरे टेस्ट मैच में रूट ने शतक लगाया था।

जो रूट ने इस साल खेले 24 मैचों की 31 पारियों में 57.07 की औसत से 1598 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 166 रन था।

2. शाई होप (Shai Hope) – 1760 रन

Shai Hope
Shai Hope

वेस्टइंडीज के व्हाइट बॉल कप्तान शाई होप के लिए यह साल काफी यादगार रहा है। उन्होंने लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में न सिर्फ वापसी की, बल्कि शानदार प्रदर्शन करके वेस्टइंडीज के लिए कई मैच बचाने में मदद भी की। व्हाइट बॉल में उनके ऊपर कोई शक नहीं था।

होप ने इस साल 42 मैचों की 50 पारियों में 40.00 की औसत से 1760 रन बनाए, साथ ही 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 140 रन था।

1. शुभमन गिल (Shubman Gill) – 1764 रन

Shubman Gill
Shubman Gill

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। उन्हें इसी साल कप्तानी दी गई, जो उन्हें काफी रास भी आई। कप्तान बनते ही गिल के प्रदर्शन में जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिला। उन्होंने इंग्लैंड में फ्रंट से लीड करते हुए सीरीज ड्रॉ कराने में मदद की।

साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल टॉप पर आते हैं। हालांकि उसके बाद चोटों ने उनके ड्रीम रन को थोड़ा फीका कर दिया।

गिल ने इस साल 35 मैच खेले, जिनकी 42 पारियों में 49.00 की औसत से 1764 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 269 रनों की बेस्ट पारी भी निकली। इसमें उन्होंने 7 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version