भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी क्रिकेट का प्रसार लगातार हो रहा है। पहले वनडे और टेस्ट क्रिकेट की वजह से ज्यादा टीमों को स्टेटस नहीं मिल पाता था, लेकिन जब से टी20 फॉर्मेट आया है, तब से काफी टीमों को आसानी से टी20 स्टेटस मिल रहा है और अब खेल ग्लोबली ग्रो भी कर रहा है। जिसके चलते इसे अब ओलंपिक्स में भी शामिल कर दिया गया है।
टी20 के आने से छोटे देशों में भी यह खेल प्रचलित हो रहा है और युवा इसको खेलने के लिए प्रेरित हो रहे हैं और उनका स्किल लेवल भी अच्छा है, जिसके चलते वो बड़ी टीमों को भी फाइट देने में सफल हो रहे हैं। ऐसे ही छोटे से देश जर्सी के एक सितारे ने अपने खेल से इतना प्रभावित किया है कि उन्हें जल्द ही इंग्लैंड की टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। दरअसल यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि जर्सी के राइजिंग स्टार ऐसा ट्राइब हैं।
ऐसा ट्राइब की व्यक्तिगत जानकारी (Asa Tribe Personal Information)

पूरा नाम– ऐसा मार्क ट्राइब
जन्म तिथि– 29 मार्च, 2004 (उम्र: 21)
जन्म स्थान– जर्सी
ऐसा ट्राइब जर्सी के युवा खिलाड़ी हैं। वो टॉप ऑर्डर के दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो कि ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। उनका जन्म ऐसे समुदाय में हुआ था जहाँ क्रिकेट काफी पॉपुलर था, जिसके चलते उन्हें इस खेल को पसंद करने में ज्यादा समय नहीं लगा। वो एज ग्रुप क्रिकेट से लगातार अपने टैलेंट को दिखा रहे थे और यही कारण है कि उन्हें जल्द ही इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया गया था।
ऐसा ट्राइब ने साल 2021 में जर्सी के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उसके बाद से ही उन्होंने अपने प्रदर्शन के बलबूते अपनी टीम के मुख्य सदस्य के रूप में जगह बनाई। युवा खिलाड़ी ने जर्मनी के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने कार्डिफ मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था।
ट्राइब को दमदार प्रदर्शन के बाद ग्लैमॉर्गन काउंटी क्लब की सेकंड इलेवन में खेलने का मौका मिला था। जिसके बाद वो रुके नहीं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के चलते उन्हें मौके मिलते रहे।
जर्सी के लिए कर चुके हैं डेब्यू
ऐसा ट्राइब जर्सी के युवा खिलाड़ी हैं। वो टॉप ऑर्डर के दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो कि ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। उनका जन्म ऐसे समुदाय में हुआ था जहाँ क्रिकेट काफी पॉपुलर था, जिसके चलते उन्हें इस खेल को पसंद करने में ज्यादा समय नहीं लगा। वो एज ग्रुप क्रिकेट से लगातार अपने टैलेंट को दिखा रहे थे और यही कारण है कि उन्हें जल्द ही इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया गया था।
ऐसा ट्राइब ने साल 2021 में जर्सी के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उसके बाद से ही उन्होंने अपने प्रदर्शन के बलबूते अपनी टीम के मुख्य सदस्य बन गए। युवा खिलाड़ी ने जर्मनी के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने कार्डिफ मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था।
काउंटी में किया था शानदार प्रदर्शन
ट्राइब को दमदार प्रदर्शन के बाद ग्लैमॉर्गन काउंटी क्लब की सेकंड इलेवन में खेलने का मौका मिला था। जिसके बाद वो रुके नहीं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के चलते उन्हें मौका मिलता रहा। 2024 में उन्हें काउंटी में अंतिम कुछ मैचों में ओपनिंग का मौका मिला और उसे भुनाते हुए उन्होंने कुछ शानदार पारियां खेलीं।
साल 2025 में वो प्लेइंग इलेवन में रेगुलर जगह बनाने में सफल होने लगे। चौथे मैच में ही उन्होंने ग्रेस रोड ग्राउंड में लीस्टरशायर के खिलाफ अपनी पहली फर्स्ट क्लास सेंचुरी बनाई और उसके बाद उनका पर्पल पैच ऐसा शुरू हुआ कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके बाद से वो लगातार सेंचुरी पर सेंचुरी जड़ते जा रहे हैं। फिर युवा बल्लेबाज ने नॉर्थम्पटन के खिलाफ ओपनिंग करते हुए दोहरा शतक लगा दिया और उसी दिन उन्हें एसए20 ऑक्शन में पारल रॉयल्स ने खरीद लिया।
ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए लायंस टीम में मिली जगह
उनके शानदार परफॉर्मेंस के चलते उन्हें इंग्लैंड लायंस की टीम में जगह दी गई। एशेज सीरीज के दौरान यह टीम वहीं पर फर्स्ट क्लास मैच खेलेगी, ताकि इन युवा खिलाड़ियों को वहां की कंडीशन का अनुभव मिल सके और बैकअप की जरूरत पड़ने पर तुरंत मेन टीम को ज्वाइन कर सकें। ऐसा न सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज हैं, बल्कि वो एक हैंडी ऑफ स्पिन गेंदबाज भी हैं और उनका एक्शन कुछ हद तक सुनील नरेन से मिलता-जुलता है।
ऐसा ट्राइब का करियर (Asa Tribe Career)
ऐसा ट्राइब ने जर्सी के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है। उन्होंने अब तक 5 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 59.25 की औसत से 237 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 115 रन है। वहीं खेले गए 26 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 25.63 की एवरेज से 4 अर्धशतक के साथ 564 रन हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 73 रन है। ट्राइब ने 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनमें 39.40 की औसत से 867 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
ऐसा ट्राइब इंस्टाग्राम प्रोफाइल (Asa Tribe Instagram)
आजकल क्रिकेटर्स के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छी और कभी-कभी सबसे चुनौतीपूर्ण चीज़ बन चुकी है। ऐसा ट्राइब भी इंस्टाग्राम चलाते हैं, लेकिन वो ज्यादा सक्रिय नहीं हैं और कभी-कभार पोस्ट करते हैं।
ऐसा ट्राइब नेटवर्थ (Asa Tribe Net Worth)
ऐसा ट्राइब की नेटवर्थ को लेकर पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन एसए20 में उन्हें पार्ल रॉयल्स ने 2 लाख रांड, भारतीय कीमत में लगभग 10 लाख रुपये में खरीदा था। इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट और अन्य लीग्स में खेलने के साथ-साथ सोशल मीडिया से भी कमाई करते हैं। खबरों की मानें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
एसए20 वेतन- 10 लाख
नेटवर्थ- 20 लाख







