Saturday, March 7

टीम इंडिया ने 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में आखिरी समय में उपकप्तान शुभमन गिल को हटाने का फैसला लिया गया। उनकी जगह पर ईशान किशन की दो सालों के बाद वापसी हुई।

भारतीय सेलेक्टर्स ने अपने हिसाब से बेस्ट टीम चुनने का प्रयास किया है। लेकिन सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय है। किसी भी फॉर्मेट में नंबर 3 और 4 सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि, उनके ऊपर ही अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में ले जाने और खराब शुरुआत को भी अच्छे स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी रहती है।

गौतम गंभीर जब से कोच बने हैं तब से यह स्पॉट किसी एक प्लेयर का फिक्स नहीं हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी तिलक वर्मा और सूर्या इस स्पॉट के लिए लड़ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस जगह पर किसके स्टैट्स अच्छे हैं और किसको खेलना चाहिए।

टी20I क्रिकेट में सूर्या का रिकॉर्ड है शानदार

Suryakumar Yadav Vs Tilak Varma Stats Comparision At Number 3 In T20I
Suryakumar Yadav Vs Tilak Varma Stats Comparision At Number 3 In T20I

सूर्यकुमार यादव भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं। उन्होंने अपने पीक में सभी गेंदबाजों को डोमिनेट किया है, लेकिन पिछले एक साल से उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। सूर्या ने 99 मैचों में 35.29 की औसत और 163.23 के स्ट्राइक रेट से 2788 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं।

नंबर 3 में ऐसे हैं सूर्या के रिकॉर्ड

सूर्या के अगर नंबर 3 में आंकड़ों की बात की जाए, तो वो भी ठीक हैं। सूर्यकुमार ने 31 मैचों में 32.92 की औसत और 159.40 के स्ट्राइक रेट से 856 रन बनाए। उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।

होम और अवे में सूर्या का प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव ने घर में 38 मैच खेले हैं, जिसमें 32.66 की औसत और 165.08 के स्ट्राइक रेट से 1078 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। वहीं ओवरसीज मैचों की बात की जाए, तो 30 मुकाबलों में 41.29 की औसत और 168.25 के स्ट्राइक रेट से 991 रन बनाने के साथ-साथ 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।

सूर्या ने न्यूट्रल वेन्यू पर 31 मैचों में 32.68 की औसत और 154.29 के स्ट्राइक रेट से 719 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 6 अर्धशतक भी लगाए हैं।

तिलक वर्मा ने टी20 में 40 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 49.29 की औसत और 144.09 के स्ट्राइक रेट से 1183 रन निकले और इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए।

तिलक का अवे रिकॉर्ड है शानदार

तिलक वर्मा ने 15 मुकाबलों में 60.22 की औसत और 160.83 के स्ट्राइक रेट से 542 रन बनाए। इसके अलावा उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक भी निकले।

तिलक वर्मा ने घर पर खेले 13 मैचों में 49.50 की औसत और 131.56 के स्ट्राइक रेट से 396 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए थे। तिलक ने विदेश में खेले 16 मैचों में 43.90 की औसत और 161.53 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।

न्यूट्रल वेन्यू पर खेले 11 मुकाबलों में 60.80 की औसत और 137.55 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाने के साथ-साथ 2 अर्धशतक भी लगाए।

नंबर 3 पर तिलक के आंकड़े हैं दमदार

तिलक वर्मा ने नंबर 3 पर 15 मुकाबले खेले हैं और उसमें उनका प्रदर्शन काफी शानदार है। उनका स्ट्राइक रेट और औसत भी काफी शानदार है। वहीं सूर्या की भी परफॉर्मेंस ठीक है। लेकिन, इस समय सूर्यकुमार यादव काफी खराब फॉर्म में चल रहे हैं।

तिलक को खेलना चाहिए नंबर 3

टी20 वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा को नंबर 3 पर खेलना चाहिए। क्योंकि, वो टॉप ऑर्डर के अच्छे बल्लेबाज हैं। उनकी तकनीक अच्छी है, तो वो नई गेंद को भी अच्छे से टैकल कर सकते हैं और अगर शुरुआत अच्छी हो गई है, तो वो एक्सेलेरेट कर सकते हैं। जबकि, पुरानी गेंद पर वो थोड़ा फंसते हैं। इसलिए, उनको नंबर 3 पर ही खेलना चाहिए।

सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म में हैं और ऐसे में नई गेंद से उनको दिक्कत आ सकती है। वो स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं और उनको नंबर 4 पर खेलना चाहिए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version