World Blitz Championship: दुनिया के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन एक बार फिर अपने भावनात्मक रिएक्शन को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। क्यूंकि अभी खेली जा रही विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप में भारत के स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी से हार के बाद मैग्नस कार्लसन गुस्से में मेज पर अपना हाथ मारते हुए नजर आए हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अर्जुन एरिगैसी से हारे मैग्नस कार्लसन :-

विश्व के नंबर-1चेस खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन एक बार फिर से अपने भावनात्मक रिएक्शन को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। क्यूंकि इस समय दोहा में खेली जा रही विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के दौरान भारत के स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी से हार के बाद कार्लसन ने गुस्से में मेज पर अपना हाथ जोर से मार है। क्यूंकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
कार्लसन फिर हुए गुस्से में हुए बेकाबू :-
इसके अलावा अब यह घटना टूर्नामेंट के नौवें राउंड के बाद हुई थी जहां भारत के स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने डिफेंडिंग ब्लिट्ज चैंपियन कार्लसन को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। क्यूंकि इस राउंड से पहले अर्जुन और कार्लसन समेत छह खिलाड़ी 6.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे थे। लेकिन अब इस जीत के बाद अर्जुन 7.5 अंक के साथ उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ संयुक्त रूप से लीड में आ गए हैं।
Magnus Carlsen drops his Queen and bangs the table as Arjun Erigaisi defeats him in Round 9 of FIDE World Blitz Championship 2025!
Video: @adityasurroy21 pic.twitter.com/bgwwIOa6ge
— ChessBase India (@ChessbaseIndia) December 29, 2025
इसके अलावा भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी की यह जीत इसलिए भी खास रही है क्यूंकि उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए कार्लसन को हराया है। जबकि शतरंज में आमतौर पर सफेद मोहरों को पहली चाल का फायदा मिलता है। वहीं इस मैच में कार्लसन ने हमेशा की तरह आक्रामक शुरुआत की थी लेकिन अर्जुन ने बेहद संयमित खेल दिखाते हुए धीरे-धीरे मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाई थी।
कैमरे को भी दिया था धक्का :-
Intense 🤯
Edit: @ram_abhyudaya
Shot by: @nikchess #chess #chessbaseindia #magnuscarlsen pic.twitter.com/AWEHE2Djre— ChessBase India (@ChessbaseIndia) December 27, 2025
इसके अलावा यह पहली बार नहीं है जब इस टूर्नामेंट में कार्लसन ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। क्यूंकि इससे पहले भी रैपिड सेक्शन में उन्होंने रूसी ग्रैंडमास्टर व्लादिस्लाव आर्टेमिएव से हार के बाद हाथ नहीं मिलाया था। तब वह उन्होंने अपना ब्लेजर उठाया और तेजी से वहां से चले गए थे। इसके बाद उन्होंने वहां से बाहर जाते समय पास आए एक कैमरा को भी धक्का दे दिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।





