Thursday, March 19

National Shooting Championship: एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता महिला निशानेबाज नीरू ढांडा ने बीते दिन सोमवार को नई दिल्ली के कर्णी सिंह रेंज में चल रही नेशनल निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए महिला निशानेबाज नीरू ढांडा ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि इस चैंपियनशिप में उन्होंने महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण पदक :-

भारत की स्टार महिला निशानेबाज और एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नीरू ढांडा ने बीते दिन सोमवार को नई दिल्ली के कर्णी सिंह रेंज में चल रही राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके अलावा अभी हाल ही में कजाखस्तान में महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भी शीर्ष स्थान हासिल करने वाली 25 साल की नीरू ने इस बार फाइनल में 41 हिट के साथ यह टूर्नामेंट जीता है।

Neeru Dhanda won gold medal
Neeru Dhanda won gold medal

जबकि इस बार नीरू को दिल्ली की कीर्ति गुप्ता से कड़ी टक्कर भी मिली थी। इस बार राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में दिल्ली की कीर्ति गुप्ता ने 40 सटीक निशानों के साथ रजत पदक जीता है। जबकि नीरू की साथी निशानेबाज प्रगति दुबे ने इस बार 32 निशाने सही लगाकर कांस्य पदक जीता है। वहीं इससे पहले क्वालीफिकेशन में प्रगति 117 अंक के साथ शीर्ष पर रहीं थी। जबकि नीरू ने 114 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।

जूनियर वर्ग में आर्यवंश ने जीता स्वर्ण पदक :-

इसके अलावा जूनियर पुरुष ट्रैप में आर्यवंश त्यागी ने 42 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है। जबकि इस वेग में पंजाब के केशव चौहान और उत्तर प्रदेश के जुहैर खान ने 37 और 30 अंक के साथ क्रमश: रजत और कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है। इसके अलावा इससे पहले जुहैर क्वालीफिकेशन दौर में 120 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे थे। जबकि आर्यन सिंह ने 118 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं इस बार आर्यवंश ने 115 अंक जुटाकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

Neeru Dhanda
Neeru Dhanda

इसके अलावा मध्य प्रदेश ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है। वहीं इस बार प्रगति, नीरू और मनीषा कीर की मध्य प्रदेश की टीम 339 अंक के साथ शीर्ष पर रही है। जबकि दिल्ली ने 333 अंक के साथ रजत पदक जीता है। वहीं पंजाब की टीम ने 319 अंक के साथ कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा हरियाणा की टीम ने अर्जुन, लक्ष्य अत्री और परीक्षित आर्य की बदौलत 336 अंक जुटाकर जूनियर पुरुष ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है। जबकि दिल्ली की टीम ने जूनियर महिला ट्रैप टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता है। इसके चलते हुए आद्या कत्याल, भव्या त्रिपाठी और अनन्या यदुवंशी की तिकड़ी 323 अंक के साथ शीर्ष पर रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version