World Rapid Chess Championship: भारत की दिग्गज महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने दोहा में आयोजित हुए फीडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए अब भारत की दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को फीडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।
कोनेरू हम्पी ने जीता कांस्य पदक :-
भारत की दिग्गज चेस महिला खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने दोहा में आयोजित हुए फीडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए अब उनकी इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हम्पी को बधाई दी है। इसके बाद पीएम मोदी ने हम्पी के समर्पण और कड़ी मेहनत की भी काफी सराहना की है।

वहीं इस बार हम्पी ने मौजूदा चैंपियन के रूप में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। वहीं इस बार वह प्रतियोगिता के अंतिम दौर के बाद 8.5 अंक लेकर दो अन्य ग्रैंडमास्टर्स के साथ संयुक्त बढ़त पर थीं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के टाईब्रेक नियमों के कारण उनको केवल कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है।
पीएम मोदी ने दी कोनेरू हम्पी को बधाई :-
Thank you Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji for your gracious words and encouragement
I still cherish our meeting last year after the World Rapid Championship win—it was deeply motivating and inspiring. Your continued support strengthens my resolve to strive harder and… https://t.co/FIKsvaxxtO pic.twitter.com/GEvYZE0fwN
— Koneru Humpy (@humpy_koneru) December 29, 2025
इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा है कि, “दोहा में 2025 फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली कोनेरू हम्पी को बहुत-बहुत बधाई। खेल के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” इसके अलावा भारत के प्रधानमंत्री भारतीय खिलाड़ियों का लगातार हौसला बढ़ाते रहते हैं और उनमें से कई खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से भी मिलते हैं।
पुरुष वर्ग में एरिगेसी ने जीता कांस्य :-
इसके अलावा अगर भारत की दिग्गज महिला चेस खिलाड़ी हम्पी बीते रविवार को खिताब जीत जातीं तो वह तीन विश्व रैपिड खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन जातीं। क्यूंकि इससे पहले भी उन्होंने साल 2019 और 2024 में खिताब जीते थे।

जबकि इस बार ओपन वर्ग में अर्जुन एरिगेसी ने कांस्य पदक जीता है। वहीं इस बार अर्जुन विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और रूस के ग्रैंडमास्टर व्लादिस्लाव आर्टेमिएव के बाद तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसके बाद अब वह विश्व ब्लिट्ज टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







